Move to Jagran APP

मनुष्य को स्वस्थ बनाने और आत्मानिंदित करने की कला है अर्ह योग : मुनि प्रणम्य सागर Meerut News

कैलाश प्रकाश स्टेडियम में रविवार को सुबह अर्ह योग शिविर में सुबह की ठंड के बीच प्राणायाम और ध्यान करते हुए लोगों ने स्वस्थ शरीर और आध्यात्मिक आनंद पाने के उपाय सीखें।

By Prem BhattEdited By: Published: Sun, 08 Dec 2019 10:29 AM (IST)Updated: Sun, 08 Dec 2019 11:26 AM (IST)
मनुष्य को स्वस्थ बनाने और आत्मानिंदित करने की कला है अर्ह योग : मुनि प्रणम्य सागर Meerut News
मनुष्य को स्वस्थ बनाने और आत्मानिंदित करने की कला है अर्ह योग : मुनि प्रणम्य सागर Meerut News

मेरठ, जेएनएन। कैलाश प्रकाश स्टेडियम में रविवार को सुबह अर्ह योग शिविर में काफी संख्या में साधक को जुटे। सुबह की ठंड के बीच प्राणायाम और ध्यान करते हुए लोगों ने स्वस्थ शरीर और आध्यात्मिक आनंद पाने के उपाय सीखें। सबसे पहले मुनि प्रणम्य सागर ने पांच आसनों का अभ्यास कराया। पावर मुद्रा, एनर्जी मुद्रा, एक्टिविटी मुद्रा, क्रिएटिव मुद्रा और एवोल्यूशन मुद्रा के माध्यम से शरीर के अलग अलग अंगों को क्रियाशील कराया। इसके बाद मुनि प्रणम्य सागर ने शरीर के अंदर के पांच केंद्रों पर क्रमशः ध्यान कराया और यह अनुभूति करने के लिए कहा कि हमारे शरीर के अंदर के विभिन्न अंग स्वस्थ हो रहे हैं।

loksabha election banner

बड़ी संख्‍या में लोगों ने लिया भाग

केंद्रों को जागृत करने की क्रियाएं श्वास छोड़ने और गहराई से लेते हुए कराई। सुबह के समय अच्छी खासी ठंड होने के बावजूद भी काफी संख्या में महिलाओं और पुरुषों ने शिविर में भाग लिया। दिल्ली से आए अर्ह योग संस्था के सेवादार लोगों का सही प्रकार से आसन और ध्यान करने के लिए मार्गदर्शन कर रहे थे। भाजपा महानगर अध्यक्ष और विधायक सोमेंद्र तोमर ने भी शिविर में भाग लिया। इसके पहले मुनि प्रमाण सागर असौड़ा हाउस दिगम्बर जैन मंदिर से भक्तों के साथ पैदल चलकर कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे।

यह रहे मौजूद

पवन जैन, रजनी जैन, अजय जैन, राहुल जैन ने मुनि श्री का पाद प्रक्षालन किया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के दर्शन लाल अरोड़ा सूर्य प्रकाश टोंक ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। असोड़ा हाउस दिगंबर जैन मंदिर महिलाओं ने मुनि का मंगलाचरण गीत गाया। गुरदर्शन में भगवान मूर्ति हमको तो श्रीराम दिखे हैं। बाट जोहटे बीती उमरिया नैना सुख टूटी कमरिया भजन गाये। सुरेश जैन रितुराज, विपिन जैन, कपिल जैन, मनोज, लकी, सक्षम, रचित, शुभम, साहिल आदि ने सहयोग किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.