Move to Jagran APP

Meerut Top News: यहां पढ़ें मेरठ और आसपास के जिलों की बड़ी खबरें, जो दिनभर रहीं सुर्खियों में

Top News from Meerut and other districts सोमवार शाम तक मेरठ और आसपास के जिलों में कई खबरें सुखिर्यों में हैं। इसमें मेरठ में चाकू से गोदकर नानी और धेवती की हत्या का मामला भी शामिल है ।

By Taruna TayalEdited By: Published: Mon, 08 Aug 2022 07:29 PM (IST)Updated: Mon, 08 Aug 2022 07:29 PM (IST)
Meerut Top News: यहां पढ़ें मेरठ और आसपास के जिलों की बड़ी खबरें, जो दिनभर रहीं सुर्खियों में
यहां पढ़ें मेरठ और आसपास के जिलों की बड़ी खबरें।

मेरठ, जेएनएन। मेरठ और आसपास जिलों में आज कई प्रमुख मामले चर्चा में हैं। यहां हम आपको ऐसी ही बड़ी खबरों को कम शब्दों में बताने जा रहे हैं।

loksabha election banner

जेईई मेंस की रैंकिग घोषित, मेरठ के सौमित्र टापर

मेरठ: जेईई मेंस के दूसरे सेशन का रिजल्द घोषित होने के बाद बनी मेरिट में भी मेरठ के सौमित्र गर्ग देश के टापर बन गए हैं। सौमित्र को पहले सेशन में ही 100 परसेंटाइल मिले थे। दूसरे सेशन का रिजल्ट आने के बाद मेरिट घोषित की गई, जिसमें मानकों के आधार पर सौमित्र को देश में प्रथम घोषित किया गया।

चाकू से गोदकर नानी और धेवती की हत्या

मेरठ : शास्त्रीनगर में दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। रविवार देर रात चाकू से गोदकर नानी और धेवती की हत्या कर दी गई। सोमवार सुबह जब काम करने वाली घर पर पहुंची तो मामले की जानकारी हुई। चाकू से गोदकर दोनों की हत्या की गई है। शुरुआती जांच में पता चला है कि घटना को अंजाम देने के लिए बदमाश पीछे के गेट से आए थे। समान भी घर का बिखरा हुआ था। नौचंदी थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर डी ब्लाक में रिटायर्ड हेड कांस्टेबल रतन सिंह रहते थे। करीब दो माह पहले उनका निधन हो गया था। घर में उनकी पत्नी कौशल सिरोही और 10 वर्षीय धेवती तमन्ना रह रहे थे। शनिवार रात 11 बजे तमन्ना की मां नेहा उससे मिल कर गई थी। रविवार सुबह जब घर में काम करने वाली पहुंची तो गेट खुला हुआ था। अंदर दोनों शव पड़े थे।

आजादी के रंग में रंगे चांदी के सिक्के

मेरठ: पहली बार चांदी के सिक्के भी आजादी के रंग में रंगे हुए नजर आ रहे हैं। इन पर तिरंगा, जयहिंद और आजादी के 75 साल जैसे संदेश लिखे हुए है। रक्षाबंधन के सिक्कों के बाद आजादी के रंग में रंगे चांदी के सिक्के यह संकेत दे रहे हैं, कि इस बार त्योहारी सीजन में बाजार में कुछ नया और खास होने वाला है। कारोबारी अपने कारोबार को बढ़ाने के लिए रोज नए नए आइडिया लेकर बाजार में उतर रहे हैं।

अब आनलाइन मिलेंगे पेंटर और बिजली के मिस्त्री

मुजफ्फरनगर: काम घरों का हो या दफ्तर, अब इनमें मिस्त्री का काम कराने के लिए आपकों एक-दूसरे से संपर्क नही करना पड़ेगा। जिला सेवायोजन कार्यालय में अब इन मिस्त्रियों के लिए आनलाइन प्लेटफार्म शुरू हुआ है। सेवामित्र के आनलाइन पार्टल पर विभाग नए मिस्त्रियों की फीडिंग करने में जुटा हुआ है। ठेकेदारों से सपंर्क भी किया जा रहा है, ताकि अलग अलग कामकाज के लिए एक ठेकेदार से संपर्क कर ही सभी काम के लिए मिस्त्री मिल जाए। सेवामित्र पोर्टल पर विभिन्न कार्य के लिए विभाग ने आवेदन मांगे है, जिसके बाद प्रचार प्रसार से काम में तेजी लाई जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.