यूपी पुलिस पुरुष आरक्षी भर्ती की दौड़ में 773 दौड़े, 81 हुए फेल
मोदीपुरम स्थित छठी वाहिनी पीएसी के मैदान में रविवार से शुरू हुई यूपी पुलिस पुरुष-महिला आरक्षी की भर्ती दौड़ में चेस्ट नंबर और चिप के साथ 773 अभ्यर्थी मैदान में उतरे जिनमें से 81 फेल हो गए।
मेरठ, जेएनएन। मोदीपुरम स्थित छठी वाहिनी पीएसी के मैदान में रविवार से शुरू हुई यूपी पुलिस पुरुष-महिला आरक्षी की भर्ती दौड़ में चेस्ट नंबर और चिप के साथ 773 अभ्यर्थी मैदान में उतरे, जिनमें से 81 फेल हो गए। जबकि स्थानीय पुलिस भर्ती बोर्ड के सामने 935 अभ्यर्थियों ने उपस्थिति दर्ज कराई। बाकी बचे 162 अिर्भ्यथयों को दौड़ के लिए यूपी पुलिस लखनऊ भर्ती बोर्ड की वेबसाइट पर सोमवार को नई तारीख दी जाएगी। वाहिनी के मुख्य गेट के बाहर अिर्भ्यथयों के परिजनों को रखा गया। भीड़ और वाहनों के कारण रुड़की रोड पर दिन भर जाम के हालात रहे।
रविवार तड़के चार बजे से ही दूर दराज से आए पुरुष अिर्भ्यथयों की भीड़ छठी वाहिनी पीएसी के मुख्य गेट पर लगनी शुरू हो गई थी। सुबह करीब छह बजे अिर्भ्यथयों को प्रवेश दिया गया। जिसके बाद अिर्भ्यथयों को चेस्ट नंबर व दोनों पैरों में लगाने के लिए चिप दी गई। पहले बैच की दौड़ साढ़े नौ बजे शुरू की गई। शाम प्रत्येक बैच में सौ से 150 अिर्भ्यथयों को ही दौड़ाया गया। जिसके चलते 773 अिर्भ्यथयों की दौड़ हो सकी, इनमें से 81 फेल हो गए। मैदान में ही सरकारी दो एंबूलेंस और चिकित्सकों की टीम भी मौजूद थी, ताकि किसी अभ्यर्थी को दौड़ में परेशानी होने पर प्राथमिक उपचार दिया जा सके। दौड़ के दौरान एक दर्जन अिर्भ्यथयों को परेशानी हुई, जिनका वहीं उपचार कर स्वस्थ किया गया।
स्थानीय भर्ती बोर्ड की चेयरमैन एसीएम सुनीता सिंह, सीओ कैंट संजीव देशवाल, एएचटीयू इंस्पेक्टर बृजेश सिंह, चिकित्सक डा. इकलाख ओर डा. अंकित मौजूद थे।
--दौड़ की एक दर्जन सीसीटीवी कैमरों से हो रही रिकॉíडंग
आरक्षी भर्ती की दौड़ के लिए भर्ती बोर्ड के अधिकारियों ने मैदान में चारों ओर करीब एक दर्जन सीसीटीवी कैमरे लगवाए हैं। अिर्भ्यथयों की दौड़ प्रत्येक कैमरे में कैद हो रही है। दौड़ के शुरुआती प्वाइंट पर ही दोनों ओर छह कैमरे लगे हुए हैं। इनके अलावा मैदान के चारों ओर बल्लियों पर रस्से बंधे हुए हैं, जहां पर पुलिसकर्मी तैनात हैं, जो दौड़ने वाले अिर्भ्यथयों को शॉर्टकट नहीं लगाने दे देते।
935 में 773 अिर्भ्यथयों की दौड़ हो सकी। बाकी 162 की दौड़ नई तारीख पर होगाी, जिसे लखनऊ भर्ती बोर्ड मुख्यालय की वेबसाइट पर सोमवार को अपलोड होगी। सोमवार को निर्धारित समय पर दौड़ शुरू होगी।
संजीव देशवाल, सीओ कैंट, भर्ती बोर्ड अधिकारी।