जज्बा! 68 की उम्र में 21 किमी की दौड़, वह भी मात्र दो घंटे 39 मिनट में
मेरठ के 68 वर्षीय पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी प्रवीण शर्मा ने दिल्ली में 21 किलोमीटर की हाफ मैराथन 2 घंटे ...और पढ़ें

प्रवीण शर्मा, अंतरराष्ट्रीय हाकी खिलाड़ी।
HighLights
मेरठ के प्रवीण शर्मा ने 68 की उम्र में पूरी की मैराथन।
दिल्ली में 21 किमी की दौड़ 2 घंटे 39 मिनट में की पूरी।
नियमित अभ्यास व पौष्टिक आहार है सफलता का राज।
जागरण संवाददाता, मेरठ। दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में रविवार को हुई हाफ मैराथन में मेरठ के राधा गार्डन के रहने वाले पूर्व अंतरराष्ट्रीय हाकी खिलाड़ी प्रवीण शर्मा 21 किलोमीटर तक दौड़े। उन्होंने 68 साल की उम्र में यह दौड़ दो घंटे 39 मिनट में पूरी की। इस उम्र में इतनी लंबी दौड़ पूरी करना बेहद कठिन कार्य है, लेकिन उनका खानपान और रोजाना की प्रैक्टिस के कारण वे यह सब कर पाए।
राधा गार्डन निवासी प्रवीण शर्मा ने बताया कि वे इंडिया की हाकी टीम के खिलाड़ी रहे हैं। उन्हें बचपन से ही दौड़ने का शौक रहा है। अभी भी वे रोजाना 25 किमी तक रोजाना दौड़ते हैं। 18 किलोमीटर सुबह और सात किलोमीटर शाम को दौड़ते हैं। वे सर्दियों के मौसम में सुबह पांच बजे उठ जाते हैं। दौड़ पूरी करने के बाद भीगे हुए चने व बादाम आदि खाते हैं। पौष्टिक नाश्ता लेते हैं, जिसमें दही जरूर होती है। उन्होंने युवाओं को संदेश दिया कि वे नशे से दूर रहे और मैदान से प्यार करें। जब मैदान में जाने का नशा युवा करने लगेंगे तो कामयाबी की सीढ़ियां चढ़ने लगेंगे।
