विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 02, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मेरठ: गेंदे के फूल की कीमत में 50 गुना इजाफा, सुनकर हैरान रह जाएंगे आप

By Taruna TayalEdited By:
Published: Tue, 02 Nov 2021 08:35 PM (IST)

कुछ दिन पहले ही फूलों कीमत इतनी कम हो गई थी कि किसान खेतों के बाहर फूल फेंकने पर मजबूर ...और पढ़ें

गेंदे के फूल की कीमत में 50 गुना इजाफा।
गेंदे के फूल की कीमत में 50 गुना इजाफा।

मेरठ, जेएनएन। कुछ दिन पहले ही फूलों कीमत इतनी कम हो गई थी कि किसान खेतों के बाहर फूल फेंकने पर मजबूर हो गए थे। लेकिन अब दीपावली के चलते ही फूलों में रिकार्डतोड़ महंगाई आ गई। थोक बाजार में गेंदा का फूल 150 से 200 रुपये प्रतिकिलो महंगा हो गया।

15 वर्ष में पहली बार इतना महंगा बिका फूल

फूल का कारोबार करने वाले अमित सैनी बताते हैं कि गुलाब और गेंदा का फूल पिछले 15 वर्षों में कभी इतना महंगा नहीं बिका। उन्होंने बताया कि सोमवार को गेंदा 150-200 रुपये प्रतिकिलो के भाव में बिका। जबकि अब अगले दिनों में फूल के दाम और ज्यादा उछलने की उममीद है। उन्होंने बताया कि आमतौर पर गेंदा 40-50 रुपये के भाव में बिकता रहा है।

सोमवार देर रात लावड़ की फूल मंडी में गेंदे के फूलों के ढेर लगे हुए थे। बिक्री भी जमकर हो रही थी। काफी संख्या में खरीदार धड़ाधड़ फूलों की खरीदारी कर रहे थे। त्योहार के मौसम में बढ़े दामो से किसानों से लेकर व्यापारी तक बेहद खुश है।

त्योहारों के चलते भावों में उछाल आया

कोरोना महामारी के बाद फूलों पर मंदी मार पड़ी थी। जिसके चलते किसानों गेंदे के फूल की मांग कमजोर थी। ऐसे में भाव भी काफी कम थे। इस वजह से अधिकांश किसानों ने पौधे नष्ट कर दिए थे। त्योहारी सीजन के चलते गेंदे के भावों में उछाल आया है।