पुलिस मुठभेड़ में 25 हजारी गोली लगने से घायल
पुलिस मुठभेड़ में 25 हजारी बदमाश गोली लगने से घायल थाना पुलिस की बुधवार की दोपहर बाद हर्रा गोटका संपर्क मार्ग पर भट्ठे के निकट बदमाशों के साथ मुठभेड़ हो गई। जिसमें एक बदमाश के पैर में गोली लग गई। वहीं बदमाशों की गोली से एक सिपाही भी जख्मी हुआ है। अन्य बदमाश फरार हो गए। घायल बदमाश पर लूट, चोरी, जानलेवा हमले के दो दर्जन से अधिक मुकदमों दर्ज हैं। आरोपित पर 25 हजार का इनाम भी था।
मेरठ : थाना पुलिस की बुधवार की दोपहर बाद हर्रा गोटका संपर्क मार्ग पर भट्ठे के निकट बदमाशों के साथ मुठभेड़ हो गई। जिसमें एक बदमाश के पैर में गोली लग गई। वहीं बदमाशों की गोली से एक सिपाही भी जख्मी हुआ है। अन्य बदमाश फरार हो गए। घायल बदमाश पर लूट, चोरी, जानलेवा हमले के दो दर्जन से अधिक मुकदमों दर्ज हैं। आरोपित पर 25 हजार का इनाम भी था।
सीओ सरधना संतोष कुमार ने बताया कि बुधवार को एसओ सरूरपुर संजय ¨सह पुलिस टीम के साथ हर्रा गोटका संपर्क मार्ग पर भट्ठे के निकट वाहनों की चे¨कग कर रहे थे। इसी बीच हर्रा की ओर से एक बाइक पर तीन युवक आए, जो पुलिस को देखकर वापस भागने लगे। पीछा करने पर पुलिस पर फाय¨रग कर दी। पुलिस ने भी जवाबी फाय¨रग की। पुलिस की गोली बाइक पर पीछे बैठे बदमाश के पैर में लगी और वह बाइक से गिरकर खेत में घुस गया। बदमाश की गोली से सिपाही धर्मेद्र कुमार घायल हो गया। फरार बदमाशों की तलाश में घंटो कांबिग की, लेकिन उनका पता नही चला। पुलिस ने घायल बदमाश व सिपाही को मेरठ जिला चिकित्सालय में रेफर कर दिया गया। घायल बदमाश ने अपना नाम जुल्फकार उर्फ जुल्ला पुत्र यामीन निवासी खिवाई व फरार बदमाशों के माजिद व इस्तकार निवासी खिवाई नाम बताए। आरोपित से एक तमंचा व कारतूस मिला है। सीओ के मुताबिक घायल बदमाश पर मेरठ, मुजफ्फरनगर, शामली, बागपत सहित अन्य जिलों में दो दर्जन से अधिक मुकदमों दर्ज है। जिनमें कई में वह वांछित चल रहा था। आरोपित पशु लूट गिरोह भी चलाता है। वही मुठभेड़ स्थल पर फोरेंसिक टीम ने भी पहुंचकर जांच पड़ताल की।