UP Election 2022: अखिलेश यादव और जयंत चौधरी आज मेरठ आएंगें, यह है उनका पूरा कार्यक्रम
UP Vidhan Sabha Election 2022 शुक्रवार को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी मेरठ पहुंचेंगे। होटल गाडविन में करेंगे सयुंक्त प्रेसवार्ता अपराह्न 3.30 बजे पहुंचेंगे। मालूम हो कि मेरठ में पहले चरण में मतदान होना है।
मेरठ, जागरण संवाददाता। जैसे-जैसे मतदान की तारीख नजदीक आ रही है वैसे-वैसे बड़े नेताओं का आना शुरू हो गया है। इसी कड़ी में शुक्रवार को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी मेरठ पहुंचेंगे। यहां होटल गाडविन में संयुक्त प्रेसवार्ता करेंगे।
गुरुवार को सपा जिलाध्यक्ष चौधरी राजपाल सिंह ने ये जानकादी दी। कार्यक्रम के अनुसार सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव लखनऊ से हेलीकाप्टर से सुबह 10.30 बजे चलेंगें जो कि 11.45 बजे दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से हेलीकाप्टर से मुजफ्फनगर पुलिस लाइन स्थित हैलीपेड पर दोपहर 12.50 बजे पहुंचेंगे। मुजफ्फनगर में कार्यक्रम स्थल होटल सोलीटेयर इन में प्रेस वार्ता करेंगें। तत्पश्चात कार द्वारा मेरठ आएंगें। मेरठ में अपराह्न 3:30 बजे कार्यक्रम स्थल होटल गाडविन में करीब एक घंटे रूकेंगें। सपा जिलाध्यक्ष ने बताया कि इस दौरान राष्ट्रीय लोक दल के अध्यक्ष जयंत चौधरी भी साथ होंगे। मेरठ में संयुक्त प्रेसवार्ता करेंगे। मालूम हो कि मेरठ में पहले चरण में मतदान होना है। सपा- रालोद गठबंधन ने सभी विधानसभा सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं।