UP Elections 2022: चंद्रशेखर आजाद ने भाजपा पर साधा निशाना, कहा- गरीबों का जीना दुश्वार
UP Assembly Elections 2022 आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि भाजपा के शासन में गरीबों का जीना दुश्वार है। चंद्रशेखर बढ़ापुर विधानसभा से आजाद समाज पार्टी के प्रत्याशी इजहार के समर्थन में वोट मांगने पहुंचे।
बिजनौर, जागरण संवाददाता। आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि भाजपा के शासन में गरीबों का जीना दुश्वार है। चंद्रशेखर बढ़ापुर विधानसभा से आजाद समाज पार्टी के प्रत्याशी इजहार के समर्थन में वोट मांगने पहुंचे। उन्होंने कहा कि जनता ने भाजपा व सपा का कार्यकाल देखा है। लूट-खसोट और महंगाई का विकास हुआ है। जब सीएए कानून लाया गया था तब हमने विरोध किया था। आज जो नेता वोट मांगते घूमरहे हैं, उस समय वह अपने घरों में बैठकर तमाशा देख रहे थे।
चंद्रशेखर ने कहा कि बिजनौर से उनका विशेष लगाव है। बिजनौर ने उनको जिला पंचायत में सबसे अधिक सदस्य दिए हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी व भाजपा को मुस्लिम विरोधी बताया। कहा कि जब से उन्होंने गोरखपुर में मुख्यमंत्री के सामने चुनाव लडऩे की बात कही है, तब से भाजपा की नींद उड़ी हुई है। कहा कि जो नेता पार्टी छोड़कर टिकट के लिए इधर-उधर भाग रहे हैं, उन पर विश्वास नहीं करना चाहिए।