मुजफ्फरनगर में कार सवारों ने बस में की लूटपाट की कोशिश, मारपीट
Bus Loot In Muzaffarnagar मुजफ्फरनगर के खतौली में देररात बस यात्रियों के साथ लूटपाट की कोशिश की गई। विरोध करने पर यात्रियों के साथ मारपीट भी गई। इसमें दो यात्री घायल हो गए। बाद में बदमाश हवाई फायरिंग करते हुए भाग निकले।
मुजफ्फरनगर, जागरण संवाददाता। Loot In Muzaffarnagar मुजफ्फरनगर के खतौली में राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार की देर रात कार सवार बदमाशों ने मेरठ की ओर से जा रही उत्तराखंड परिवहन निगम बस में यात्रियों से लूटपाट का प्रयास किया। विरोध करने पर दो यात्रियों को हमला कर घायल कर दिया। राहगीरों को देखकर बदमाश हवाई फायर कर भाग गए। रात में इस घटनाक्रम के काफी देरतक अफरातफरी मची रही।
रालोद नेता ने पुलिस को दी जानकारी
खतौली में घटना के समय रालोद नेता पराग चौधरी अपने साथियों विकुल राठी आदि के साथ मेरठ से लौट रहे थे। उनके शोर मचाने बदमाश भाग गए। रालोद नेता ने पुलिस को घटना और बदमाशों की कार के नंबर की जानकारी दी। पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घटना की जानकारी ली।
ओवरटेक को लेकर हुआ था विवाद
वहीं इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कुमार का कहना है कि दोनों पक्ष में ओवरटेक को लेकर विवाद हुआ। उनमें नोकझोंक हुई है। बस में लूटपाट की घटना नहीं है। कोई भी व्यक्ति घायल नहीं हुआ है। कस्बे के दो युवकों को हिरासत में लिया गया है। बस चालक ने शिकायत नहीं की है।