सर्दी ने हद कर दी.. लगातार तीसरा कोल्ड-डे
जनपद में लगातार तीसरा दिन भी गंभीर कोल्ड डे की श्रेणी में रहा।
मेरठ,जेएनएन। जनपद में लगातार तीसरा दिन भी गंभीर कोल्ड डे की श्रेणी में रहा। अधिकतम तापमान सामान्य से नौ डिग्री कम रहा। 21 और 22 जनवरी को फिर से बारिश की संभावना है।
मौसम विभाग के मानकों के अनुसार अगर अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम हो और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से कम हो तो कोल्ड डे की स्थिति होती है। रविवार को दिन में हल्की धूप निकली। आसमान में बादल छाए रहे। अधिकतम तापमान 13.2 डिग्री रहा। न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 5.8 दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को भी कोल्ड डे की स्थिति रहेगी। सुबह के समय कोहरा छाने की भी आशंका है।
ओल्ड एज होम का भूमि पूजन। मऊ खास नंगलामल स्थित निर्मल प्रेम ओल्ड एज होम का भूमि पूजन रविवार का हुआ। मुख्य अतिथि केनरा बैंक के चीफ मैनेजर डीके पांडे ने आश्रम भवन का शिलान्यास किया। भूमि पूजन विधि विधान से मंत्रोच्चारण के साथ किया गया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि ग्राम प्रधान अफसर अली, बेटिया फाउंडेशन की अध्यक्ष अंजू पांडे, कुसुम मित्तल, अमिता अरोड़ा, विनीता, अर्चना और लक्ष्मी बिंदल भी उपस्थित रहीं।
ठंड लोगों को सुबह देर तक और शाम को जल्द ही घरों में कैद होने के लिए विवश कर देती है। पिछले दो-तीन दिन से सुबह को घना कोहरा छाया रहता है। रविवार को भी सुबह कोहरा छाया रहा। कोहरे की चादर ने घंटों समूचे नगर को अपने आगोश में रखा। कोहरे के कारण लोग देर तक घरों में कैद रहे। दोपहर को सूर्य देव कोहरा चीर बाहर आए और कोहरा छंटने पर धूप खिली। ठंड व कोहरे के कारण बाजारों में आवाजाही देर से ही नजर आई। दिनभर सर्द हवा चलने से मौसम में ठिठुरन रही। शाम को सूर्य ढलते ही फिर से कड़ाके की ठंड ने दस्तक दी और लोग घरों में कैद होने के लिए मजबूर हो गए।