Move to Jagran APP

बीजेपी विधायक संगीत सोम ने कहा, सपा गुंडों की पार्टी है, सत्ता में आने पर करवाती है दंगे

Sardhana MLA Sangeet Som सरधना विधायक संगीत सोम ने पल्ल्वपुरम फेज-दो में आयोजित भाजपा के कार्यक्रम में कहा मुजफ्फरनगर में हुआ दंगा भी सपा की देन था। 350 के पार सीटों से दोबारा बनेगी भाजपा सरकार ।

By Taruna TayalEdited By: Published: Thu, 09 Sep 2021 07:00 PM (IST)Updated: Thu, 09 Sep 2021 07:00 PM (IST)
बीजेपी विधायक संगीत सोम ने कहा, सपा गुंडों की पार्टी है, सत्ता में आने पर करवाती है दंगे
सरधना विधायक संगीत सोम ने पल्ल्वपुरम फेज-दो में आयोजित भाजपा के कार्यक्रम में।

मेरठ, जेएनएन। सपा गुंडों की पार्टी है। जब भी सपा सत्ता में आई, तभी उसके शासनकाल में वेस्ट यूपी में दंगे हुए हैं। कानून नहीं गुंडाराज कायम था। सपा शासन में हुआ मुजफ्फरनगर दंगा भी सपा की देन थी। योगी आदित्यनाथ की सरकार बनने मात्र से ही दंगा तो दूर, बदमाश थाने-चौकी पहुंचकर खुद को सरेंडर करवा रहे हैं। प्रदेश में कानून का राज है। यह बातें गुरुवार को सरधना विधायक संगीत सोम ने पल्ल्वपुरम फेज-दो में आयोजित भाजपा के कार्यक्रम में कहीं।

loksabha election banner

बढ़ना चाहिए गन्‍ने का रेट 

पल्लवपुरम फेज-दो में भाजपा में क्षेत्रीय किसान मोर्चा के क्षेत्रीय महामंत्री सत्येंद्र भराला के घर भाजपा जिलाध्यक्ष समेत जिला कार्यकारिणी समेत जिला स्तर पर सभी मोर्चा के पदाधिकारियों का स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया था। मुख्यअतिथि सरधना विधायक संगीत सोम और कैंट विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता केंद्रीय पिछड़ा आयोग के उपाध्यक्ष लोकेश प्रजापति और संचालन सतेंद्र भराला ने किया। भाजपाईयों को संबोधित करते हुए विधायक सोम ने कहा कि गन्ने का रेट बढ़ना चाहिए, जो जल्द बढ़ेगा। भाजपा सरकार किसान हितेषी हैं।

योगी सरकार ने किया कर्जा माफ 

योगी सरकार ने ही किसानों का करोड़ों रुपये का कर्ज माफ किया है। वहीं विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल ने कहा कि भाजपा ने सड़कों का जाल बिछाकर सफर को आसान किया है। सरकारी योजनाएं बस्ते में नहीं धरातल पर दौड़ रही हैं, जिसका फायदा आमजन को हो रहा है। भाजपा जिलाध्यक्ष विमल शर्मा ने कहा कि किसानों को विपक्ष और किसान यूनिन के लोग कृषि कानून को लेकर गुमराह कर रहे हैं। जबकि कृषि कानून किसानों के फायदे का है। जो विरोध करते हैं, उन्होंने कृषि कानून को पढ़ा तक नहीं है, मगर किसान किसी के बहकावे में नहीं आने वाले। इस दौरान भाजपा नेता इंद्रपाल बजरंगी, रणवीर राणा, अंकुर मुखिया, विक्रांत चौधरी, भंवर सिंह तोमर, अजय त्यागी, प्रवेश भूनी, संजीव बंसल आदि थे ।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.