Move to Jagran APP

यूपी के राजस्व एवं बाढ़ नियंत्रण राज्यमंत्री विजय कश्यप का कोरोना से निधन, पिछले दिनों कराया था वैक्सीनेशन

Minister of State Vijay Kashyap died from Corona उत्तर प्रदेश के राजस्व एवं बाढ़ नियंत्रण राज्यमंत्री विजय कश्यप का कोरोना से निधन हो गया। मुजफ्फरनगर के चरथावल विधानसभा क्षेत्र से थे विधायक। गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में रात दस बजे ली आखिरी सांस।

By Taruna TayalEdited By: Published: Tue, 18 May 2021 11:11 PM (IST)Updated: Tue, 18 May 2021 11:11 PM (IST)
यूपी के राजस्व एवं बाढ़ नियंत्रण राज्यमंत्री विजय कश्यप का कोरोना से निधन, पिछले दिनों कराया था वैक्सीनेशन
राज्यमंत्री विजय कश्यप का कोरोना से निधन

मुजफ्फरनगर, जेएनएन। उत्तर प्रदेश के राजस्व एवं बाढ़ नियंत्रण राज्यमंत्री विजय कश्यप का कोरोना से निधन हो गया। मंगलवार रात सवा दस बजे उन्होंने गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में अंतिम सांस ली। राज्यमंत्री कपिलदेव ने भी उनके निधन की पुष्टि करते हुए गहरा शोक व्यक्त किया है।

loksabha election banner

शुरुआती लक्षणों पर ही कराई थी जांच

कोरोना के शुरुआती लक्षण दिखाई देने पर उन्होंने जांच कराई थी। पाजिटिव रिपोर्ट आने पर वह सहारनपुर के कस्बा ननौता स्थित अपने आवास पर ही होम आइसोलेट हो गए थे। बाद में हालत बिगडऩे पर उन्हेंं गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां मंगलवार रात सवा दस बजे उनका निधन हो गया। राजस्व एवं बाढ़ नियंत्रण राज्यमंत्री विजय कश्यप चरथावल विधानसभा सीट से भाजपा के विधायक थे। वर्ष 2017 में हुए विधानसभा चुनाव में उन्होंने सपा प्रत्याशी मुकेश चौधरी को 23 हजार से ज्यादा मतों से शिकस्त दी थी। वे युवावस्था से ही आरएसएस से जुड़े रहे और बौद्धिक प्रकोष्ठ के जिला प्रमुख भी रहे। शांत स्वभाव के विजय कश्यप मूल रूप से सहारनपुर के ननौता के रहने वाले थे। मुजफ्फरनगर शहर की शांतिनगर कालोनी में किराए के मकान में रह रहे थे।

पिछले दिनों कराया था वैक्सीनेशन

राज्यमंत्री विजय कश्यप ने पिछले दिनों जिला अस्पताल पहुंचकर कोरोना की वैक्सीन लगवाई थी।

बेहद मिलनसार थे विजय कश्यप

राज्यमंत्री विजय कश्यप की सादगीपूर्ण जीवनशैली के सब मुरीद थे। जब भी कोई उनसे मिलने जाता, वह गर्मजोशी से उसका स्वागत करते थे। यही वजह रही कि पार्टी के भीतर और बाहर राज्यमंत्री के खिलाफ कभी कोई विरोध का स्वर नहीं निकला।

काम आया संघ की पाठशाला का ककहरा

मूलरूप से सहारनपुर के नानौता के रहने वाले विजय कश्यप की कर्मभूमि मुजफ्फरनगर की चरथावल रही। 2017 में मोदी लहर में चरथावल सीट से चुनाव जीतकर विधायक बने विजय कश्यप को 2007 और 2012 के विधानसभा चुनाव में हार का मुंह देखना पड़ा था। बावजूद इसके चरथावल सीट के लिए विजय कश्यप संघ की पहली पसंद बने रहे। दो बार की हार की सहानुभूति और मोदी लहर के चलते विधायक, फिर योगी सरकार में राज्यमंत्री बने। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.