Move to Jagran APP

24 घंटे पहले बरात ले जाने से कर दिया मना, रात में थाने पहुंचा लड़की पक्ष Bijnor News

रेहड़ के गांव दहलावाला निवासी एक लड़के का रिश्ता मुरादाबाद के पास ठाकुरद्वारा के गांव बढ़ापुर निवासी लड़की से तय हुआ था। शनिवार सुबह लड़के पक्ष को बरात लेकर ठाकुरद्वारा पहुंचना था लेकिन शुक्रवार दोपहर में लड़के पक्ष ने बरात ले जाने से मना कर दिया।

By Taruna TayalEdited By: Published: Sat, 17 Apr 2021 09:52 PM (IST)Updated: Sat, 17 Apr 2021 09:52 PM (IST)
24 घंटे पहले बरात ले जाने से कर दिया मना, रात में थाने पहुंचा लड़की पक्ष Bijnor News
रेहड़ थाना क्षेत्र के गांव निवासी लड़का पक्ष ने शादी से पहले बरात ले जाने से मना कर दिया।

बिजनौर, जेएनएन। रेहड़ थाना क्षेत्र के गांव दहलावाला निवासी लड़का पक्ष ने शादी से 24 घंटे पहले बरात ले जाने से मना कर दिया। इसकी सूचना मिलने पर लड़की पक्ष में हड़कंप मच गया। शुक्रवार रात ही मुरादाबाद के पास ठाकुरद्वारा के गांव बढ़ापुर से लड़की पक्ष रेहड़ पहुंच गया और उन्होंने पुलिस से शिकायत की। लंबी वार्ता के बाद दोनों पक्षों में समझौता हो सका।

loksabha election banner

यह था मामला 

रेहड़ के गांव दहलावाला निवासी एक लड़के का रिश्ता मुरादाबाद के पास ठाकुरद्वारा के गांव बढ़ापुर निवासी लड़की से तय हुआ था। शनिवार सुबह लड़के पक्ष को बरात लेकर ठाकुरद्वारा पहुंचना था, लेकिन शुक्रवार दोपहर में लड़के पक्ष ने बरात ले जाने से मना कर दिया। फोन पर दोनों पक्षों के बीच वार्ता हुई लेकिन कोई समाधान नहीं निकला। लड़की के स्वजन अन्य लोगों को लेकर शुक्रवार रात में ही रेहड़ पहुंच गए। उन्होंने पुलिस से शिकायत की। आरोप लगाया कि लड़का पक्ष दूल्हे के बड़े भाई की तबियत खराब होने का बहाना बनाकर बारात लाने से मना कर रहा है। पुलिस ने दूसरे पक्ष को भी थाने में बुलवा लिया। देर रात तक दोनों पक्षों के बीच लंबी वार्ता चलती रही। दोनों पक्षों के बीच 30 अप्रैल को बरात ले जाकर शादी संपन्न कराने पर सहमति बनी। थानाध्यक्ष विजेंद्र ङ्क्षसह का कहना है कि दोनों पक्षों के बीच समझौता करा दिया गया है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.