Move to Jagran APP

सफाई नायक जांचेंगे वार्ड में लोगों के शरीर का तापमान, नगर निगम ने बनाई व्यवस्था Meerut News

शनिवार को नगर निगम के सफाई नायको को थर्मा मीटर वितरित किये गए। सभी सफाई नायक अपने-अपने वार्डो में जाकर लोगों के शरीर का तापमान जांचेंगे। सभी 90 वार्डो में यह अभियान प्रतिदिन सफाई कार्य के साथ चलेगा।

By Himanshu DwivediEdited By: Published: Sat, 17 Apr 2021 04:30 PM (IST)Updated: Sat, 17 Apr 2021 04:30 PM (IST)
सफाई नायक जांचेंगे वार्ड में लोगों के शरीर का तापमान, नगर निगम ने बनाई व्यवस्था Meerut News
मेरठ नगर निगम में कोरोना को रोकने की योजना।

मेरठ, जेएनएन। कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ते जा रहे हैं। रोजाना 500 से अधिक नए केस सामने आ रहे हैं। ऐसी स्थिति में बीमार लोगों को जल्द से जल्द चिन्हित कर उन्हें उपचार मुहैया कराना और संक्रमित मिलने पर आइसोलेट करने की जरूरत है। ताकि संक्रमण की दर नियंत्रित की जा सके। इसे देखते हुए नगर निगम ने तापमान जांचने का अभियान शुरू किया है।

loksabha election banner

शनिवार को नगर निगम के सफाई नायको को थर्मा मीटर वितरित किये गए। सभी सफाई नायक अपने-अपने वार्डो में जाकर लोगों के शरीर का तापमान जांचेंगे। सभी 90 वार्डो में यह अभियान प्रतिदिन सफाई कार्य के साथ चलेगा। सफाई कर्मचारियों की भी थर्मल स्कैनर से प्रतिदिन जांच हाजिरी स्थलों पर की जाएगी। सफाई नायक प्रतिदिन इसकी रिपोर्ट तैयार करेंगे। यह रिपोर्ट निगरानी समिति को प्रस्तुत की जाएगी। अगर किसी व्यक्ति का शारीरिक तापमान जांच में अधिक आता है तो सफाई नायक और निगरानी समिति तत्काल सम्बन्धित क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को सूचित करेंगे। चूंकि निगरानी समिति में पार्षद भी मौजूद हैं। इसलिए कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण पर उनकी जिम्मेदारी भी अहम है। पार्षद लोगों से कोरोना प्रोटोकाल का पालन करने की अपील करेंगे।

आक्सीजन लेवल भी करेंगे चेक

नगर आयुक्त मनीष बंसल ने सभी सफाई नायको को पल्स आक्सीमीटर भी मुहैया कराने का निर्देश दिया है। ताकि लोगों का आक्सीजन स्तर भी चेक किया जा सके।

नगर आयुक्त की जनता से अपील

- घर से बिना आवश्यक काम के न निकलें। कोरोना प्रोटोकाल का पालन करें।

-मास्क लगाएं और थोड़ी थोड़ी देर में हाथ धोते रहें। सैनिटाइजर का उपयोग करें।

-समूह में न बैठें और न घर के बाहर भीड़ का हिस्सा बने।

-सफाई या कोई और समस्या हो तो निगम के कंट्रोल रूम नम्बर पर फोन करें।

-कूड़ा घर पर ढककर रखें। कूड़ा गाड़ी आने पर उसे दें। सड़क पर न फेंके।

-कोई व्यक्ति बीमार है तो उसकी जानकारी निगरानी समिति या कंट्रोल रूम नम्बर पर दें।

निगम कंट्रोल रूम नम्बर

मुख्य कार्यालय नगर निगम -18001803090, 18001805090, 8395881001

दिल्ली रोड वाहन डिपो- 9536426693

कंकरखेड़ा वाहन डिपो- 6397332824

सूरजकुंड वाहन डिपो- 6398886939 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.