Move to Jagran APP

मेरठ : हनुमान मंदिर का पुजारी 50 फीट ऊपर पेड़ पर चढ़ा, अचानक टूट गई टहनी... पहुंची पुलिस फोर्स

एक हनुमान मंदिर का पुजारी 50 फीट उपर लिप्‍टस के पेड़ पर चढ़ गया। इस घटना को देख आसपास के लोगों की भीड़ भी जुट गई। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। वहीं इसी बीच पेड़ की टहनी टूट गई और पुजारी 50 फीट से गिरने लगा।

By Himanshu DwivediEdited By: Published: Fri, 16 Apr 2021 11:29 AM (IST)Updated: Fri, 16 Apr 2021 11:29 AM (IST)
मेरठ : हनुमान मंदिर का पुजारी 50 फीट ऊपर पेड़ पर चढ़ा, अचानक टूट गई टहनी... पहुंची पुलिस फोर्स
हनुमान मंदिर का पुजारी 50 फीट ऊपर पेड़ पर चढ़ा।

मेरठ, जेएनएन। एक हनुमान मंदिर का पुजारी 50 फीट उपर लिप्‍टस के पेड़ पर चढ़ गया। इस घटना को देख आसपास के लोगों की भीड़ भी जुट गई। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। वहीं इसी बीच पेड़ की टहनी टूट गई और पुजारी 50 फीट से गिरने लगा। बीच में कई टहनियों में फंस गया। इतने में पुलिस भी पहुंच गई और युवक को वहां से निकालकर अस्‍पताल को भेज दिया। इस दौरान तमाशा देखने वालों की भीड़ जुटी रही।

loksabha election banner

जागरण संवादाता ने बताया कि हनुमान मंदिर का पुजारी लिप्‍टस की 50 फीट ऊंचाई के पेड़ पर चढ़ गया। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने फायर कर्मियों की सहायता से उसे उतारने का प्रयास किया। लेकिन वह नीचे नहीं उतरा। अचानक टहनी टूटने से पुजारी 50 फीट ऊंचाई से नीचे गिर गया और पेड़ों के बीच में अटक गया। आनन-फानन में स्थानीय लोगों की सहायता से पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुजारी की हालत गंभीर बनी हुई है।

लालकुर्ती थाना क्षेत्र के सब्जी मंडी स्थित लोचन प्रसाद शिव हनुमान मंदिर है। मंदिर परिसर में ही अजय पंडित परिवार के साथ रहते है। आसपास के लोगों के अनुसार वह मानसिक रूप से बीमार है। अजय हनुमान मंदिर का पुजारी भी है। शुक्रवार सुबह अचानक वह मंदिर के बाहर लिपस्टिक के पेड़ पर चढ़ गया। 50 फीट ऊंचाई पर चढ़ने के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। कई थानों की फोर्स के साथ फायर कर्मी भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने अजय को उतारने का प्रयास भी किया लेकिन अजय नहीं उतरा। इसी बीच पेड़ की टहनी टूटने से अजय नीचे गिर गया और पेड़ों के बीच में फंस गया। पुलिस ने स्थानीय लोगों की सहायता से उसे पेड़ से उतारकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। लाल कुर्ती थाना प्रभारी बृजेश सिंह के अनुसार अजय के पेड़ पर चढ़ने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.