Move to Jagran APP

बागपत में शादी का झांसा देकर महिला सिपाही से दुष्कर्म करने वाला सिपाही गिरफ्तार

Female Soldier Molest बागपत में शादी का झांसा देकर महिला सिपाही से दुष्कर्म करने वाला स‍िपाही गिरफ्तार। आहत होकर पीड़ित सिपाही खा चुकी है जहर। प्रेमी सिपाही से शादी रचाने को पति से ले चुकी है तलाक।

By Taruna TayalEdited By: Published: Mon, 25 Jan 2021 04:39 PM (IST)Updated: Mon, 25 Jan 2021 04:39 PM (IST)
बागपत में शादी का झांसा देकर महिला सिपाही से दुष्कर्म करने वाला सिपाही गिरफ्तार
बागपत में महिला स‍िपाही से दुष्‍कर्म का आरोप‍ित ग‍िरफ्तार।

बागपत, जेएनएन। शादी का झांसा देकर महिला सिपाही से एक सिपाही ने दुष्कर्म किया। सिपाही के शादी से इंकार करने पर पीड़ित सिपाही जहर खा चुकी है। इससे पहले महिला सिपाही अपने पति से तलाक ले चुकी है। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपित सिपाही को गिरफ्तार किया।

loksabha election banner

यह है मामला

पीड़ित सिपाही ने महिला थाना पुलिस को बताया कि वह जनपद के एक थाने में तैनात है। उससे थाने में तैनात एक सिपाही ने जुलाई 2019 से बातें करनी शुरू की थी। एक जनवरी 2020 को सिपाही ने उसको शादी के लिए प्रपोज किया। वह क्षेत्र के एक मकान में किराए पर रहती है। मई 2020 में एक दिन सिपाही ने कमरे में पहुंचकर उसके साथ दुष्कर्म किया। फिर तो शादी का झांसा देकर आरोपित सिपाही लगातार दुष्कर्म करता रहा। आठ जनवरी 2021 को शादी करने के बहाने हरिद्वार ले गया और होटल में दो दिन दुष्कर्म किया। शादी किए बगैर ही दस जनवरी को वहां से वापस थाने आ गए थे। फिर उनको जानकारी मिली कि आरोपित सिपाही की किसी युवती से शादी होने वाली है। पता चलने पर आरोपित सिपाही को शादी के लिए बोला तो उसने उसको शादी करने से साफ इंकार कर दिया और कहने लगा कि चाहे जहर खा ले...। पीड़िता के मुताबिक आरोपित सिपाही के कहने पर उसने जहर खा लिया था। हालत बिगड़ने पर थाना पुलिस ने उसको अस्पताल में भर्ती कराया था, जिससे उसकी जान बची थी। उसकी पहले शादी हो चुकी थी, लेकिन आरोपित सिपाही के कहने पर ही उसने अपने पति से तलाक लिया था। पीड़ित ने कार्रवाई की मांग की। उधर महिला थाना प्रभारी साक्षी चौहान का कहना है पीड़ित महिला सिपाही की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपित सिपाही को गिरफ्तार किया गया है।

डीएनए सैंपल लिया

पुलिस के मुताबिक पीड़िता का जिला अस्पताल में मेडिकल कराया गया। पीड़िता और आरोपित सिपाही का चिकित्सकों ने डीएनए के लिए सैंपल लिया। सैंपल जांच के लिए आगरा लैब भेजा जाएगा। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.