Move to Jagran APP

मेरठ : सरधना सांप्रदायिक बवाल में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं, 100 लोगों पर दर्ज है मुकदमा

मेरठ के सरधना में हुए सांप्रदायिक बवाल में अभी तक पुलिस के खाली हाथ है। हंगामे में दोनों पक्षों की तरफ से तहरीर दी गई है। जिसमें से 100 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस अभी तक इनकी पहचान भी नहीं कर पाई है।

By Himanshu DwivediEdited By: Published: Fri, 22 Jan 2021 06:00 PM (IST)Updated: Fri, 22 Jan 2021 06:00 PM (IST)
मेरठ : सरधना सांप्रदायिक बवाल में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं, 100 लोगों पर दर्ज है मुकदमा
सरधना सांप्रदायिक बवाल में 100 लोगों पर दर्ज है मुकदमा।

मेरठ, जेएनएन। नगर के मोहल्ला जगमोहन नगर में बुधवार को खाली प्लाट में सट्टा खेल रहे युवक का विरोध करने पर सांप्रदायिक बवाल हो गया था। इसके चलते दोनों समुदाय की ओर से मिली दो दो तहरीर पर पुलिस ने सैंकड़ों लोगों को चिन्हित करते हुए उनकी कुड़ली खंगालना शुरू कर दिया है। हालांकि घटना को 48 घंटो बाद भी पुलिस अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं कर सकी है। पुलिस की लचर कार्रवाई से लोगों में रोष व्याप्त है। हालांकि पुलिस आरोपितों की छानबीन में जुटी हुई है। जल्द भारी संख्या में गिरफ्तारी हो सकती है।

loksabha election banner

थाना प्रभारी बृजेश कुमार सिंह का कहना है कि बुधवार को सांप्रदायिक तनाव के चलते दो समुदाय के लोग आमने सामने आ गए थे। हालांकि देर रात में ही बवाल पर काबू पा लिया गया था। और शुक्रवार को नगर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए नगर के गणमान्य लोगों से फोन पर बातचीत की गई। वहीं दोनों पक्षों से मिली तहरीर पर आरोपितों की पहचान की जा रही है। हालांकि बीते बुधवार को दोनों संप्रदाय के सचिन खटीक, अब्दूल रशीद, अरशद व अर्जुन के बीच विवाद खड़ा हो गया था। उक्त की तहरीर पर पुलिस ने गुरुवार देर रात्रि में सैंकड़ो लोगो के खिलाफ अज्ञात में मुकदमा दर्ज कर लिया था। उनका यह भी कहना है कि पुलिस को हुए विवाद के संबंध में कई साक्ष्य सामने आए है। इसके आधार पर जल्द भारी संख्या में गिरफ्तारी की जाएगी।

बता दें कि यह विवाद सट्टा खेलने पर हुआ था। और क्षेत्रीय विधायक संगीत सोम ने उग्र भीड़ के बीच पहुंचकर दोनों समुदाय के लोगों शांति अपील बनाए रखने की बात कही थी। इसके चलते सभी लोग वापस अपने अपने घरों में लौट गए थे। हालांकि विवाद में दोनों संप्रदाय के चार युवकों को गंभीर चोटे आई थी। मिली सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों का सीएचसी में उपचार कराया था।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.