Meerut Weather Update: सुबह छाए कोहरे के चलते जनजीवन प्रभावित, पारे में भी गिरावट
Meerut Weather वेस्ट यूपी में शुक्रवार को सुबह से मौसम में बदलाव नजर आया। सुबह से ही घना कोहरा छाया हुआ है। हाइवे पर वाहन चालकों को भी इसके कारण दिक्कतें आईं। आज धूप के निकलने के भी कोई आसार नहीं दिख रहे हैं।
मेरठ, जेएनएन। Meerut Weather Update दो दिन के अंतराल के बाद शुक्रवार की सुबह से मेरठ और आसपास के जिलों में मौसम में बड़ा परिवर्तन देखने का मिला। सुबह से छाई गहरी धुंध दोपहर तक जारी रही। घने कोहरे का असर आम जनजीवन पर पड़ा। आज सूरज के दर्शन दुर्भल ही लग रहे हैं। पारे में भी गिरावट आई है। शाम तक अब ऐसा ही मौसम बने रहने की संभावना है। वहीं बीते दो दिनों से मेरठ और आसपास के जिलों में दिन के पारे में कुछ कमी आ गई थी। गुरुवार को दिन में तेज धूप निकलने के बाद शुक्रवार को दिन में धूप के दर्शन हुए। सुबह और शाम के समय अभी शीत लहर का प्रकोप जारी रहेगा। वेस्ट यूपी में पारा कुछ गिरने से राहत मिली है। शुक्रवार को न्यूनतम पारा 8 डिग्री और अधिकतम पारा 22 डिग्री तक रहने की संभावना है।
दिन का तापमान गिरा
मेरठ में मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। बुधवार को भी दिन में धूप खिली और मौसम साफ रहा था, हालांकि बीच-बीच में तेज हवा भी चली। अधिकतम तापमान में पिछले 24 घंटे की तुलना में 3.3 डिग्री की गिरावट हुई। न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री रहा। यह सामान्य से दो डिग्री अधिक रहा। गुरुवार सुबह कोहरा पडऩे की संभावना है। वहीं, मौसम विशेषज्ञों ने गुरुवार से पश्चिम विक्षोभ के सक्रिय होने की आशंका जताई है।
शीतलहर और कोहरा
कोहरे और ठंड के प्रकोप के बाद सोमवार को तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई थी। न्यूनतम तापमान 9.1 डिग्री रहा। रविवार की तुलना में तापमान में 2.5 डिग्री की बढ़ोतरी रही। दिन में धूप निकलने से लोगों ने राहत की सांस ली। अधिकतम तापमान 19 डिग्री दर्ज किया गया। आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रही। हालांकि तापमान में यह बढ़ोतरी कुछ ही समय के लिए है। मौसम विभाग ने जारी चेतावनी में मेरठ के लिए आरेंज कोड जारी किया है। जो अलर्ट रहने का सूचक है। शीतलहर और कोहरे की संभावना है।
मौसम में बदलाव
बताते चलें कि 17 जनवरी को सूरज के दर्शन नहीं हुए थे और 17 घंटे तक लगातार कोहरे का सामना जनपद वासियों ने किया। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार हवा की दिशा परिवर्तन से मौसम में आंशिक रूप से बदलाव आया है। मंगलवार को तापमान में फिर से खासी गिरावट की आशंका है। निजी मौसम एजेंसी स्काइमेट के अनुसार उत्तर पश्चिम सर्द हवा की रफ्तार 18 की रात से बढ़ेगी। यह सिलसिला 21 जनवरी तक जारी रहेगा। 19 जनवरी से बर्फीली हवा चलेगी। दिल्ली-एनसीआर, मेरठ, मुजफ्फरनगर, मुरादाबाद, बरेली, सहारनपुर, अलीगढ़ में ठंड का प्रकोप बढ़ेगा। उत्तर प्रदेश के बड़े भू-भाग पर कड़ाके की ठंड देखने को मिलेगी। हवा की दिशा कुछ इस तरह है कि दिल्ली के कई इलाके इससे अछूते भी रह सकते हैं। मौसम विभाग द्वारा जारी कोड में दिल्ली में 21 के बाद पश्चिम विक्षोभ सक्रिय होगा। इससे 22 और 24 जनवरी के बीच गरज चमक के साथ बारिश की आशंका जतायी जा रही है।