Fitness Mantra In Meerut: मार्निंग वॉक के हैं अनेक लाभ, शु्गर और बीपी भी रहता हैं कंट्रोल
Fitness Mantra सुबह के समय घूमने के अपने कई लाभ है। सुबह की सैर से दिल तो मजबूत रहता है साथ ही शरीर को अन्य प्रकार के लाभ भी इससे मिलते हैं। बास्केटबाल के कोच चंद्रहास यादव सुबह पांच उठकर मार्निंग वॉक पर जाते हैं।
मेरठ, [विवेक राव]। Fitness Mantra अगर आप फिट रहेंगे तो ही दूसरे को फिट रख पाएंगे। जो काम करते हैं, उसे और भी अच्छे से कर पाएंगे। यह बात खिलाड़ियों को तैयार करने वाले कोच पर तो और भी लागू होती है। कोविड के बाद लोगों ने शारीरिक और मानसिक दोनों तरह से खुद को स्वस्थ रखने की कोशिश की है। जिसके चलते वह नियमित रूप से योगाभ्यास शारीरिक व्यायाम भी करने लगे हैं फिटनेस मंत्र में आज बास्केटबाल के कोच चंद्रहास यादव ने अपनी दिनचर्या को साझा किया है।
सुबह पांच बजे उठते हैं चंद्रहास
चंद्रहास यादव इस समय एमपीजीएस मेरठ में बास्केटबाल की कोचिंग देते हैं। सर्दियों में भी वह सुबह पांच बजे उठ जाते हैं। गर्मियों में सुबह 3:45 पर उठ जाते हैं। सुबह उठने के बाद वह पांच किलोमीटर वाकिंग करते हैं। इसे वह लगभग 50 से 55 मिनट में पूरी कर लेते हैं। उनका कहना है कि सुबह के अभ्यास में वह सबसे ज्यादा वाकिंग पर ही ध्यान देते हैं। इससे उन्हें फायदा भी मिला है। इससे ब्लड प्रेशर और शुगर कंट्रोल रहता है। इसके साथ-साथ वजन नियंत्रित करने में भी सहायक होता है।
घर पर भी कर सकते हैं अभ्यास
चंद्रहास यादव कहते हैं कि अगर हमें स्वस्थ रहना है तो जल्दी उठे और कुछ किलोमीटर पैदल चलें। उसके बाद कुछ स्टैंडिंग और फ्लोर एक्सरसाइज करें।जिससे सभी स्वस्थ रहेंगे।
पैदल चलने के बड़े फायदे
पैदल चलने से हमें बहुत लाभ मिलता है डॉ तनुराज सिरोही वरिष्ठ फिजीशियन बताते हैं कि पैदल चलने से दिल मजबूत होता है फेफड़ों को भी से लाभ होता है सर जो भी जॉइंट है हड्डियां है वह मजबूत होती हैं कमर दर्द से भी काफी राहत मिल जाती है और वजन भी नियंत्रित हो जाता है जो लोग मोटे हैं अपने वजन को नियंत्रित करने के लिए पैदल चलने का अभ्यास जरूर कर सकते हैं।