तेजी से पाना चाहते हैं मनचाही बॉडी शेप तो पावर योग है बेहतर विकल्प, कैलोरी बर्न के साथ बढ़ाता है स्टेमिना
Power Yoga अपनी गति और तेजी के कारण पावर योग एरोबिक वर्कआउट की तरह ही है। इसमें योग तेजी से ओर निरंतरता में किया जाता है। यदि प्रतिदिन पावर योग किया जाए तो इससे शरीर संतुलित रहता है।
मेरठ, जेएनएन। पावर योग असल में योग का ही एक रूप है, जो अष्टांग योग से बना है। इस योग में गतिवान योग आसनों का अभ्यास किया जाता है। जो लोग तेजी से कम समय में शरीर को एक विशेष शेप में पाना चाहते हैं। उनके लिए पावर योग एक बेहतर विकल्प है। जिसमें सही डाइट और पावर योग कर कम समय में मोटापा कम ही नहीं किया जा सकता, बल्कि शरीर को एक विशेष शेप में लाया जा सकता है। मेरठ के योग गुरु आशीष शर्मा बताते हैं कि पावर योग पारंपरिक योग से अलग है। इसके एक जगह बैठकर योगासनसों का अभ्यास नहीं करना होता है, क्योंकि इस योगासनों में मूवमेंट अधिक है। इस समय युवाओं को पावर योग काफी पसंद आ रहा है। यह न सिर्फ शारीरिक मजबूती देता है। साथ ही मानसिक तनाव से भी दूर रखता है। इससे वजन भी कम होता है और स्टेमना भी बढ़ता है।
क्या है पावर योग
अपनी गति और तेजी के कारण पावर योग एरोबिक वर्कआउट की तरह ही है। इसमें योग तेजी से ओर निरंतरता में किया जाता है। यदि प्रतिदिन पावर योग किया जाए तो इससे शरीर संतुलित रहता है। इस योग में मुख्य आधार पर जोर दिया जाता है, जिसमें एक आसन से दूसरे आसन तक तेजी से बढ़ा जाता है। लेकिन इस दौरान गति बनाए रखना जरूरी होता है।
पावर योग के फायदे
-कैलोरी बर्न करने में मदद मिलती है, पावर योग में मूवमेट अधिक करने होते हैं। हर आसन करने में अधिक ऊर्जा लगानी होती है। इसलिए योग के मुकाबले पावर
योग में अधिक कैलोरी बर्न होती है।
-लचीलापन बढ़ता है। पावर योग में एरोबेटिक ऊर्जा होने से इसे करने के बाद शरीर में लचीलापन बढ़ जाता है। साथ ही शरीर के अधिकतर हिस्सों को स्ट्रेच करने में
भी मदद मिलती है।
-स्टेमिना बढ़ता है। पावर योग को लंबे समय तक करने से शरीर और मन दोनों की स्थिरता और मजबूती आती है।
-अच्छी नींद आती है, पावर योग करने के बाद थकान अधिक होती है। इसलिए नींद भी अच्छी आती है। साथ ही दिमाग भी शांत रहता है।