Move to Jagran APP

Meerut Top News: यहां पढ़ें मेरठ और आसपास के जिलों की बड़ी खबरें, जो दिनभर रहीं सुर्खियों में

Top News from Meerut and other districts बुधवार सोमवार शाम तक मेरठ और आसपास के जिलों में कई खबरें सुखिर्यों में हैं। इसमें मुजफ्फरनगर में सेना भर्ती में हापुड़ के 8200 युवाओं ने लगाई दौड़ का मामला भी शामिल है।

By Taruna TayalEdited By: Published: Wed, 21 Sep 2022 06:00 PM (IST)Updated: Wed, 21 Sep 2022 06:00 PM (IST)
Meerut Top News: यहां पढ़ें मेरठ और आसपास के जिलों की बड़ी खबरें, जो दिनभर रहीं सुर्खियों में
यहां पढ़ें मेरठ और आसपास के जिलों की बड़ी खबरें।

मेरठ, जेएनएन। मेरठ और आसपास जिलों में आज कई प्रमुख मामले चर्चा में हैं। यहां हम आपको ऐसी ही बड़ी खबरों को कम शब्दों में बताने जा रहे हैं।

loksabha election banner

सेना भर्ती में हापुड़ के 8200 युवाओं ने लगाई दौड़

मुजफ्फरनगर: सेना भर्ती के दूसरे दिन हापुड़ के युवाओं ने 1600 मीटर दौड़ में प्रतिभाग किया 8200 युवाओं ने दौड़ लगाई तीन तीन सौ ग्रुप में युवाओं को दौड़ाया गया सेना की मेहनत के चलते दूसरे दिन मैदान को दुरूस्त किया गया। दौड़ सुबह 6 बजे से शुरू हुई और 11 बजे तक संपन्न कर ली गई।

खेलते हुए नाले में गिरा दो वर्षीय बच्चा, मौत

बुलंदशहर : नगर कोतवाली क्षेत्र की शिकारपुर बाईपास रोड स्थित नाले में राधानगर द्वितीय निवासी गजेंद्र सिंह का दो वर्षीय बेटा गिर गया। उसके साथ खेल रहे बच्चों ने शोर मचाया तो स्वजन बच्चे को खोजने नाले में उतर गए। करीब 40 मिनट बाद स्वजनों को बच्चे का शव नाले में मिला। लोगों में नगर पालिका के खिलाफ आक्रोश व्याप्त है। पालिका और प्रशासन के किसी अधिकारी ने पीड़ित के घर पहुंचने की भी जहमत नहीं उठाई।

विधायक की शिकायत पर जिला पूर्ति अधिकारी निलंबित

बुलंदशहर: डेढ वर्ष के कार्यकाल में जिलापूर्ति अधिकारी ने कई पूर्ति निरीक्षकों और राशन विक्रेताओं के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था। राशन डीलर्स से अवैध वसूली, स्टाफ से अभद्रता और महिला कर्मचारियों से अमर्यादित भाषा का प्रयोग करने वाले जिला पूर्ति अभय प्रताप सिंह को खाद्य एवं रसद आयुक्त ने निलंबित कर दिया है।

हनीट्रैप में फंसाने वाला दंपती गिरफ्तार

सहारनपुर : जनकपुरी थाना पुलिस ने हनीट्रैप गिराेह चलाने वाले एक दंपती को गिरफ्तार किया है। यह दंपती हनीट्रैप में लोगों को फंसाता था और रुपये वसूलता था। शहर के ही एक युवक ने इनके खिलाफ जनकपुरी थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। जिसके बाद जनकपुरी पुलिस ने बुधवार को पति-पत्नी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। आरोपित दंपती देहरादून और सहारनपुर के कई लोगों से ब्लैकमेलिंग कर लाखों रुपये ले चुका था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.