एमएसपी पर फसल खरीद सुनिश्चित करे सरकार, किसानों ने राज्यपाल को लिखा पत्र Shamli News
Farmer demand for MSP कांग्रेस ने किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर जिला प्रशासन के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन प्रेषित किया है। ज्ञापन देने के लिए कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गुरुवार दोपहर कलक्ट्रेट पहुंचे। कहा- सरकार एमएसपी पर खरीद सुनिश्चित करे।
शामली, जेएनएन। कांग्रेस ने किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर जिला प्रशासन के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन प्रेषित किया है। ज्ञापन देने के लिए कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गुरुवार दोपहर कलक्ट्रेट पहुंचे।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष दीपक सैनी ने कहा कि न्यूनतम समर्थन मूल्य यानी एमएसपी पर उत्तर प्रदेश के किसानों की फसल नहीं बिक रही है।।सरकार एमएसपी पर खरीद सुनिश्चित करे। धान में नमी बताकर किसानों का उत्पीड़न किया जा रहा है, वह तत्काल बंद हो। किसानों को बिल्कुल भी परेशान नहीं किया जाए। गन्ना भुगतान शीघ्र कराने की गारंटी सरकार किसानों को दे। अन्य भी कई मुद्दे उठाए गए।
इस दौरान नगर अध्यक्ष अनुज गौतम, धर्मेंद्र कांबोज, जुनैद खान, ओमप्रकाश सैनी, हारून अंसारी, विनोद अत्री, श्यामलाल शर्मा, जावेद खान, सुरेंद्र सरोहा, जबर सिंह, प्रवीण तरार आदि मौजूद रहे।