Saharanpur: भीम आर्मी में दिखने लगी खींचतान, मनोनीत हुआ कोई और; पत्र में आया दूसरे का नाम
Bhim army party भीम आर्मी भारत एकता मिशन में पद को लेकर खींचतान शुरू हो गई है। दो दिन पहले राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व राष्ट्रीय महासचिव ने जिलाध्यक्ष रोहित राज गौतम की जगह शिवम खेवडिय़ा को यह जिम्मेदारी सौंपी थी।
सहारनपुर, जेएनएन। भीम आर्मी भारत एकता मिशन में पद को लेकर खींचतान शुरू हो गई है। दो दिन पहले राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व राष्ट्रीय महासचिव ने जिलाध्यक्ष रोहित राज गौतम की जगह शिवम खेवडिय़ा को यह जिम्मेदारी सौंपी थी। राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा जारी पत्र में जिलाध्यक्ष पद पर रोहित राज को काबिज बताया गया है, जबकि खेवडिय़ा को सहारनपुर मंडल का महासचिव नियुक्त किया है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय रतन द्वारा जारी पत्र में प्रवीण गौतम को सहारनपुर मंडल का प्रभारी बनाया गया है जबकि मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी दीपक बौद्ध को दी है। उन्हें दो दिन पहले राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मंजीत नौटियाल व राष्ट्रीय महासचिव कमल वालिया ने प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया था। इसी तरह रोहित राज गौतम को जिलाध्यक्ष पद से हटाया गया था लेकिन राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा जारी पत्र में गौतम ही जिलाध्यक्ष हैं। इसके अलावा जिला प्रभारी विजय कुमार व जिला संरक्षक हरि सिंह को बनाया है।
इस पत्र पर राष्ट्रीय अध्यक्ष के हस्ताक्षर 18 अक्टूबर को हुए हैं। इसी रोज मंजीत व वालिया ने खेवडिय़ा को जिलाध्यक्ष बनाया था। इस बावत विनय रतन को कई बार फोन किया लेकिन उन्होंने काल रिसीव नहीं की। उधर, मंजीत नौटियाल ने इस पत्र की जानकारी होने से इन्कार किया है। राष्ट्रीय महासचिव कमल वालिया ने बताया कि कुछ लोग पद के लिए संगठन को तोडऩे की कोशिश कर रहे हैं। ये लोग राष्ट्रीय नेतृत्व को गुमराह कर व्यक्तिगत स्वार्थ के लिए संगठन को कमजोर करने में जुटे है। जरूरत पड़ी तो इनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।