Saharanpur Coronavirus News: सहारनपुर में कोरोना के 55 नये संक्रमित मिले, 64 मरीज ठीक होकर घर लौटे
Saharanpur Coronavirus Update सहारनपुर में 7472 कोरोना संक्रमितों में से 6143 मरीज स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। यहां कोराेना से 108 मरीजों की मौत के बाद अब एक्टिव केस 1221 हैं। शुक्रवार को 55 नए केस सामने आए।
सहारनपुर, जेएनएन। जिले में कोरोना संक्रमण के शुक्रवार को 55 नए केस सामने आए। जबकि 64 मरीज स्वस्थ हो गए, जो छुट्टी होने के बाद अपने घर पहुंच गए हैं। शुक्रवार को एक और मरीज की कोरोना से मौत हो गई। मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 108 हो गया है। जनपद में कुल मरीज 7472 में से 6143 स्वस्थ्य होकर घर वापस लौट चुके हैं।जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने बताया कि शुक्रवार को जिले में कोरोना के 55 नए मरीजों की सूची सामने आई। जबकि एक मरीज की कोरोना से मौत हुई है। जिले में अब तक कोरोना से 108 की जान जा चुकी है। संक्रमित 7472 मरीजों में से 6143 मरीज पूर्ण रूप से स्वस्थ होकर अपने परिवार के बीच पहुंच चुके हैं। जबकि लक्षण वाले मरीजों को कोविड अस्पताल में शिफ्ट कर दिया है। एक्टिव 1221 मरीजों के स्वास्थ्य को लेकर लगातार अपडेट लिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पिछले दस दिन में कोरोना का संक्रमण कम हुआ है। इसके बावजूद अभी भी लोगों को सावधान रहने की जरु़रत है।