Meerut Weather Forecast: नहीं बन रहे बारिश के आसार, गर्मी और उमस से ही होगा सामना
Meerut Weather Forecast मेरठ और आसपास के क्षेत्रों में अभी बारिश के आसार बनते नजर नहीं आ रहे हैं। आसमान साफ होने से तेज धूप का ही सामना करना पड़ेगा।
मेरठ, जेएनएन। Meerut Weather Forecast: इस हफ्ते देखा जाए तो मानसून की चाल वेस्ट यूपी में बिगड़ ही गई है। पूरे सप्ताह में महज दो दिन ही बारिश हुई। शुक्रवार के बाद शनिवार को भी आसमान साफ नजर आया और तेज धूप निकलने के संकेत साफ नजर आए। आज भी उमस और गर्मी से सामना होने वाला है। अभी उसमभरा मौसम ही बने रहने की संभावना है। गुरुवार से ही मौसम उमस का बना हुआ है। मेरठ और आसपास के क्षेत्रों में अब बारिश के बाद ही कुछ राहत मिलने के आसार हैं।
कल भी थी उमस और गर्मी
शुक्रवार की सुबह से ही उमस भरे मौसम से दिन की शुरुआत हुई थी। पूरे दिन गर्मी से खूब सताया। रात में भी मौसम गर्म बना रहा। हालांकि हल्के बादल भी आसमान पर नजर आ रहे थे, लेकिन बारिश नहीं हुई। गुरुवार को दिनभर निकली धूप ने परेशान किया, लेकिन कुछ समय के लिए घटाएं घिर आईं थी और हल्की बूंदाबांदी ने उमस को और बढ़ा दिया था। गुरुवार की सुबह से आसमान साफ नजर आया था। आसमान पर हल्के बादल जरूर नजर आए लेकिन बारिश के कोई आसार नहीं लग रहे थे। वेस्ट यूपी में अब मानसून की रफ्तार कमजोर पड़ गई है। दोपहर बाद ही हल्की बूंदाबांदी हुई थी।
मंद पड़ी मानसून की रफ्तार
इसके पूर्व बुधवार को सुबह शुरुआत भी तेज धूप के साथ हुई थी। आसमान साफ नजर आया और बारिश की अभी कोई संभावना नहीं बन रही थी। मेरठ और आसपास के क्षेत्रों में मानसून की रफ्तार मंद पड़ गई है। इसके पूर्व सोमवार को भी सुबह से आसमान साफ है और धूप खिली थी। बीते हफ्ते तीन से चार दिन तक हुई बारिश ने मौसम को सुहाना बना दिया था। रविवार को भी सुबह से सूरज के निकलने के बाद दिनभर गर्मी और उमस रही। रविवार की रात को भी उमस से परेशान करे रखा। सोमवार को बारिश होने की कोई संभावना नजर नहीं आ रही है। हालांकि मेरठ और आसपास के जिलों में मानूसन की आमद इस बार कमजोर ही नजर आ रही है।