Move to Jagran APP

Rapid Rail: दिल्ली में भी शुरू हुआ रैपिड रेल का काम, अभी तक गाजियाबाद और मेरठ तक ही था सीमित Meerut News

रैपिड रेल के लिए अब शताब्दीनगर से दिल्ली तक काम शुरू हो गया है। वर्तमान में काम सिर्फ गाजियाबाद व मेरठ में ही चल रहा था। गुरुवार से दिल्ली में भी कामकाज की शुरुआत हो गई है।

By Prem BhattEdited By: Published: Fri, 07 Aug 2020 11:30 AM (IST)Updated: Fri, 07 Aug 2020 11:30 AM (IST)
Rapid Rail: दिल्ली में भी शुरू हुआ रैपिड रेल का काम, अभी तक गाजियाबाद और मेरठ तक ही था सीमित Meerut News
Rapid Rail: दिल्ली में भी शुरू हुआ रैपिड रेल का काम, अभी तक गाजियाबाद और मेरठ तक ही था सीमित Meerut News

मेरठ, जेएनएन। रैपिड रेल के लिए अब शताब्दीनगर से दिल्ली तक काम शुरू हो गया है। वर्तमान में काम सिर्फ गाजियाबाद व मेरठ में ही चल रहा था। गुरुवार से दिल्ली में भी कामकाज की शुरुआत हो गई है। दिल्ली में आनंद विहार से सरायकाले खां के बीच 3.50 किमी तक सड़क का चौड़ीकरण शुरू किया गया है। यहां पर सात मीटर सड़क को 12 मीटर किया जाएगा।

loksabha election banner

इसके बाद पिलर बनाने का काम शुरू होगा। आनंद विहार का स्टेशन भूमिगत बनेगा। इसके लिए टेंडर अभी प्रक्रिया में है। 82 किमी वाले इस कारिडोर पर सबसे पहले दुहाई से गुलधर तक काम शुरू हुआ। इसके बाद इसे बढ़ाकर साहिबाबाद तक पहुंचाया गया। साहिबाबाद उप्र का अंतिम स्टेशन है। इसके बाद दिल्ली का न्यू अशोक नगर स्टेशन आ जाएगा।

अब शताब्दीनगर से मोदीपुरम तक  शताब्दीनगर से दिल्ली के सरायकाले खां तक काम शुरू हो गया है। अब इस कारिडोर पर शताब्दीनगर से मोदीपुरम तक के हिस्से पर काम शुरू होना है। इस हिस्से को दो पैकेज में बांटा गया है। पहले पैकेज का नाम है पैकेज-सात। इसमें तीन भूमिगत स्टेशन बनेंगे। दूसरा है पैकेज-आठ। इसमें एलिवेटेड स्टेशन बनेंगे। दोनों पैकेज के लिए टेंडर प्रक्रिया में है। कुछ महीने में टेंडर अवार्ड हो जाएगा। इसके बाद बाद काम शुरू हो जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.