Move to Jagran APP

Weather Update: उमस और गर्मी करेगी अभी परेशान, आज भी बारिश होने की संभावना नहीं Meerut News

Weather Update गुरुवार के बाद शुक्रवार की सुबह से ही उमस भरे मौसम से दिन की शुरुआत हुई। आज भी आसमान साफ ही नजर आया है।

By Prem BhattEdited By: Published: Fri, 07 Aug 2020 06:33 AM (IST)Updated: Fri, 07 Aug 2020 06:33 AM (IST)
Weather Update: उमस और गर्मी करेगी अभी परेशान, आज भी बारिश होने की संभावना नहीं Meerut News
Weather Update: उमस और गर्मी करेगी अभी परेशान, आज भी बारिश होने की संभावना नहीं Meerut News

मेरठ, जेएनएन। Weather Update गुरुवार के बाद शुक्रवार की सुबह से ही उमस भरे मौसम से दिन की शुरुआत हुई। आज भी आसमान साफ ही नजर आया है। हालांकि हल्‍के बादल भी आसमान पर नजर आ रहे हैं। गुरुवार को दिनभर निकली धूप ने परेशान किया, लेकिन कुछ समय के लिए घटाएं घिर आईं थी और हल्की बूंदाबांदी ने उमस को और बढ़ा दिया था। गुरुवार की सुबह से आसमान साफ नजर आया था। आसमान पर हल्‍के बादल जरूर नजर आए लेकिन बारिश के कोई आसार नहीं लग रहे थे। वेस्‍ट यूपी में अब मानसून की रफ्तार कमजोर पड़ गई है। दोपहर बाद ही हल्‍की बूंदाबांदी हुई थी। 

prime article banner

मंद पड़ी मानसून की रफ्तार

इसके पूर्व बुधवार को सुबह शुरुआत भी तेज धूप के साथ हुई थी। आसमान साफ नजर आया और बारिश की अभी कोई संभावना नहीं बन रही थी। मेरठ और आसपास के क्षेत्रों में मानसून की रफ्तार मंद पड़ गई है। इसके पूर्व सोमवार को भी सुबह से आसमान साफ है और धूप खिली थी। बीते हफ्ते तीन से चार दिन तक हुई बारिश ने मौसम को सुहाना बना दिया था। रविवार को भी सुबह से सूरज के निकलने के बाद दिनभर गर्मी और उमस रही। रविवार की रात को भी उमस से परेशान करे रखा। सोमवार को बारिश होने की कोई संभावना नजर नहीं आ रही है। हालांकि मेरठ और आसपास के जिलों में मानूसन की आमद इस बार कमजोर ही नजर आ रही है।

गर्मी और उमस करेगी परेशान

इसके पूर्व शनिवार को सुबह से झमाझम बरसने के बाद दोपहर में निकली धूप ने उमस और गर्मी से परेशान कर दिया था। वहीं रविवार की सुबह भी आसमान साफ नजर आया और धूप निकल आई थी। रविवार को सुबह तो नहीं लगता था कि बारिश होने की कोई संभावना बन रही है। दिन में उमस और गर्मी का प्रकोप ही बना रहा। इसके पूर्व शनिवार तड़के से ही मेरठ और आसपास के जिलों में झमाझम बारिश का दौर शुरू हो गया था। सुबह काफी देर तक बारिश होती रही। बारिश के चलते मौसम सुहाना हो गया और लोगों को गर्मी और उसम से राहत मिली। कभी तेज तो कभी धीमी वर्षा होती रही। आसमान पर घने काले बादल छाए हुए थे। यह बारिश फसलों के लिहाज से भी ठीक है। शुक्रवार को भी हालांकि सुबह से बादल बने हुए थे लेकिन बाद में तेज धूप ने परेशान करके रख दिया था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.