Move to Jagran APP

कचरे का ढेर..उठती दुर्गध और 'सरकार' अनजान

स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित करने का सपना भले ही नगर निगम शहर के लोगों को दिखा रहा हो लेकिन सड़क किनारे पड़ने वाले अस्थाई खत्तों का इलाज करने में नाकाम साबित हो रहा है। ये अस्थाई कचरे न केवल शहर के लिए बदनुमा दाग बन रहे हैं बल्कि इनसे शहर की आबोहवा भी प्रदूषित हो रही है।

By Edited By: Published: Sat, 15 Feb 2020 09:00 AM (IST)Updated: Sat, 15 Feb 2020 09:00 AM (IST)
कचरे का ढेर..उठती दुर्गध और 'सरकार' अनजान
कचरे का ढेर..उठती दुर्गध और 'सरकार' अनजान

मेरठ, जेएनएन। स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित करने का सपना भले ही नगर निगम शहर के लोगों को दिखा रहा हो, लेकिन सड़क किनारे पड़ने वाले अस्थाई खत्तों का इलाज करने में नाकाम साबित हो रहा है। ये अस्थाई कचरे न केवल शहर के लिए बदनुमा दाग बन रहे हैं, बल्कि इनसे शहर की आबोहवा भी प्रदूषित हो रही है। बिजली बंबा बाईपास किनारे सुपरटेक पामग्रीन के सामने अस्थाई खत्ता देखा जा सकता है। यहां तीन साल पहले तक सफाई रहती थी। कचरे का एक तिनका नजर नहीं आता था, लेकिन अब यहां पर प्रतिदिन कचरे का ढेर लगता है। सुपरटेक पामग्रीन कालोनी के पीछे वाले रास्ते से लेकर पेट्रोल पंप तक कचरा फेंका जा रहा है। पॉश कालोनी में रहने वाले लोगों के लिए यह कचरा सिरदर्द से कम नहीं है। लोग कई बार नगर निगम के अधिकारियों से मिल चुके हैं, लेकिन यह अस्थाई खत्ता समाप्त नहीं हो रहा है। इन क्षेत्रों से आ रहा कचरा सुपरटेक पामग्रीन के पास बिजली बंबा बाईपास किनारे कचरा नवीन मंडी, ध्यानचंद नगर, सूर्या पैलेस, साईपुरम से कभी गाड़ियों और हाथ ठेलों में भरकर लाया जाता है। इन क्षेत्रों में लगे प्राईवेट सफाई कर्मी यह काम कर रहे हैं। नवीन मंडी से गाड़ी में कचरा यहां फेंका जाता है। यह जानते हुए भी नगर निगम अधिकारियों ने कचरा डालने वालों पर न तो अर्थदंड लगाने की कार्रवाई नहीं की। लोगों ने कहा कि.. -दो माह पहले कचरा डलना बंद हो गया था। चूना भी डाल गया था। नगर निगम के वाहन कचरा नहीं डालते हैं यह काम प्राईवेट सफाई कर्मियों का है। जिन पर कार्रवाई की जानी चाहिए। आचार्य कौशल वत्स। -सुपरटेक पामग्रीन के सामने कचरा कैसे पड़ने लगा। यह समझ नहीं आया। यह कोई कचरा डंपिंग स्थल नहीं है। नगर निगम को इस पर कार्रवाई करनी चाहिए। राजीव सरीन। -कचरे की दुर्गध हवा के साथ फ्लैट तक आती है। घर से झांकते हैं तो कचरा दिखाई देता है। बहुत खराब लगता है। दुर्गध से बीमार होने का भय रहता है। अनीता गोयल। -शहर को स्मार्ट सिटी बनाने की बात हो रही है, लेकिन बिजली बंबा बाईपास किनारे कचरे के ढेर लगे हैं। यहां सफाई तो सुनिश्चित करनी चाहिए। दिव्या शर्मा। -------------------- वर्जन:--- सुपरटेक पामग्रीन के पास दो माह पहले कचरा डालने पर रोक लगाई गई थी। उस समय चेकिंग की गई थी प्राईवेट सफाईकर्मी कचरा डालते हुए पकड़े गए थे। जिन्हें चेतावनी दी गई थी। नवीन मंडी से भी कचरा यहां फेंका जा रहा था। नवीन मंडी के अधिकारियों को भी पत्र भेजा गया था। अब जो भी लोग यहां पर कचरा डाल रहे हैं। उन पर जुर्माना लगाने की कार्रवाई की जाएगी। जिन लोगों के प्लाट हैं। उनको चिह्नित कर उन्हें भी नोटिस दिया जाएगा। कचरा साफ कराया जाएगा। डॉ. गजेंद्र सिंह, नगर स्वास्थ्य अधिकारी।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.