शाहीनबाग में देश को तोड़ने का षड्यंत्र रच रहे :चेतनानंद
दिल्ली के शाहीनबाग में कई ऐसी गतिविधि हुईं हैं जो बेहद आपत्तिजनक है।
मेरठ ,जेएनएन। दिल्ली के शाहीनबाग में कई ऐसी गतिविधि हुईं हैं, जो बेहद आपत्तिजनक है। शाहीनबाग में देशे तोड़ने का षड्यंत्र रचा जा रहा है। वहां मौजूद कई लोग देश को इस्लामिक राष्ट्र बनाने का संकेत दे रहे हैं। नागरिकता संशोधन कानून से उन हिंदुओं को न्याय देने का सराहनीय कदम है, जो इस्लामिक देशों में उत्पीड़न के शिकार हो रहे हैं।
गुरुवार को ये बातें गाजियाबाद से पहुंचीं शिवशक्ति धाम डासना की महंत व हिंदू स्वाभिमान की राष्ट्रीय अध्यक्ष चेतनानद सरस्वती ने मंगल पाडे नगर स्थित सामुदायिक केंद्र में प्रेस वार्ता के दौरान कहीं। बताया कि सीएए के बारे में जागरूक करने के लिए मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री गिरीराज सिंह 16 फरवरी को 'धर्म संवाद' कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पहुंचेंगे। चौधरी चरणसिंह विवि के नेताजी सुभाष चंद्र बोस प्रेक्षागृह में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में सभी वगरें से प्रबुद्धजनों को आमंत्रित किया गया है। प्रेस कांफ्रेंस में समन्वयक अमर शर्मा, महिला शक्ति संस्थान की संगीता गुप्ता, संयोजक श्वेता मैनी, अनुज त्यागी, सनी गर्ग, आशुतोष वत्स, सत्येंद्र तोमर, अनुज बंसल, सचिन मित्तल व अमर शर्मा आदि मौजूद रहे। धर्म संवाद में जुटेंगे प्रबुद्धजन
कार्यक्रम संयोजक कपिल त्यागी ने बताया कि धर्म संवाद कार्यक्रम में मुख्य अतिथि से रूबरू होने के लिए अध्यापक, चिकित्सक, अधिवक्ता, किसान, छात्र समेत सभी मुख्य वगरें के प्रबुद्धजनों को बुलाया गया है। चौ. चरणसिंह विश्वविद्यालय के लॉ डिपाटमेंट से सभी शिक्षकगण व स्टाफ सदस्य भी मौजूद रहेंगे। भाजपा नेता विनीत शारदा के बिगड़े बोल, दिल्ली की जनता को कहा लालची
मेरठ, जेएनएन। अपने विवादित बयानों के लिए जाने जाने वाले भाजपा नेता विनीत अग्रवाल शारदा एक बार फिर अपने ट्वीट को लेकर सुर्खियों में है। दिल्ली चुनाव में आप की प्रचंड जीत पर उन्होंने दिल्ली की जनता को लालची और अरविंद केजरीवाल को लालची कहा है। भाजपा नेता विनीत अग्रवाल शारदा ने ट्वीट किया है कि दिल्ली के चुनाव परिणाम देखकर चाणक्य की बात याद आ गई। जिस राज्य की प्रजा लालची हो वहां सिर्फ ठग शासन करता है। दिल्ली चुनाव में आम आदमी पार्टी की प्रचंड जीत को लेकर उन्होंने ऐसा ट्वीट किया है।