Move to Jagran APP

बाइक पर बैठ बदमाशों को ढूंढने निकले टाइगर और कमांडर

समय शनिवार दोपहर 12.50 बजे। चार बदमाश पीएनबी की शाखा पर अटैक करते हैं। सायरन बजते ही लूट में असफल होने के बाद लिसाड़ीगेट की तरफ भाग जाते हैं।

By JagranEdited By: Published: Sun, 17 Nov 2019 05:00 AM (IST)Updated: Sun, 17 Nov 2019 06:04 AM (IST)
बाइक पर बैठ बदमाशों को ढूंढने निकले टाइगर और कमांडर
बाइक पर बैठ बदमाशों को ढूंढने निकले टाइगर और कमांडर

मेरठ, जेएनएन। समय शनिवार दोपहर 12.50 बजे। चार बदमाश पीएनबी की शाखा पर अटैक करते हैं। सायरन बजते ही लूट में असफल होने के बाद लिसाड़ीगेट की तरफ भाग जाते हैं। तभी वायरलेस सेट से एक मैसेज जारी होता है, चार्ली सभी थाने ध्यान दें, चार बदमाश नूर नगर हाल्ट की तरफ निकले हैं, सभी चेकिंग कराएं। इसके तुंरत बाद दूसरा मैसेज आता है, चार्ली-कमांडर सभी थाना प्रभारियों को बोलें, स्पोर्ट पर निकलें, सघन चेकिंग अभियान चलाया जाए, बदमाश दो बाइकों पर सवार हैं। एक बदमाश लाल-टीशर्ट में है। उसके बाद तीसरा मैसेज आता है, चार्ली सीक्यूफोर चार्ली-2, सभी थाने नोट करें। कमांडर साहब टाइगर के साथ सड़क पर निकल चुके हैं। सभी थाना प्रभारी अलर्ट हो जाएं। चंद मिनटों बाद कमांडर अजय साहनी और टाइगर एएन सिंह बाइक पर बैठकर बदमाशों का पीछा करते दिखाई देते हैं।

loksabha election banner

हालांकि उनसे पहले ही बदमाश पुलिस की घेराबंदी को तोड़कर भागने में कामयाब हो जाते हैं। ब्रह्मापुरी थाने की फैंटम पर तैनात सिपाही आदेश और सुधीर बदमाशों को पकड़ने के बजाय देखकर बैकफुट पर आ जाते हैं, जबकि बदमाश इस कदर खौफ में थे कि पुलिस को देखकर ही बाइक छोड़कर पैदल ही भाग गए। यदि दोनों सिपाही हिम्मत दिखाते तो बदमाशों को पकड़ा जा सकता था। बदमाशों के निकल जाने के बाद एसएसपी और एसपी सिटी दोनों बाइक पर फोर्स के साथ कांबिंग करते रहे। नूर नगर हाल्ट से लेकर शौकिन गार्डन, रिहान गार्डन, शाकिर गार्डन और समर गार्डन में पड़ताल की गई। करीब दो घंटे तक पुलिस की सघन चेकिंग चली। उसके बाद भी बदमाशों को पकड़ने में पुलिस नाकाम रही। हां, पुलिस को बदमाशों की सुरागरसी जरूर मिल गई। सभी बदमाश बाहर के जनपद से जुड़े हुए हैं। भागते समय एक बदमाश की आइडी नूर नगर हाल्ट के पास गिर गई थी। उसके आधार पर पुलिस बदमाशों की पहचान करने में कामयाब हो गई।

पुलिस ने लिसाड़ीगेट का चप्पा-चप्पा छाना

करीब दो घंटे में शहर सर्किल की फोर्स ने लिसाड़ीगेट एरिया का चप्पा-चप्पा छान दिया। दरअसल, उम्मीद जताई जा रही थी कि सुरक्षा गार्ड की लूटी हुई बंदूक बदमाश आसपास के एरिया में ही फेंक गए होंगे। बंदूक के लिए पुलिस ने करीब रात आठ बजे तक कांबिंग की है। एसपी सिटी अखिलेश नारायण सिंह ने बताया कि अभी तक पुलिस को गार्ड की बंदूक नहीं मिल पाई है। आसपास के लोगों ने बदमाशों को भागते हुए देखा था। उन्होंने बताया की लाल टीशर्ट पहने बदमाश भाग रहे थे। उनके हाथ में कोई बंदूक नहीं थी।

बदमाश आगे-आगे, पुलिस

पीछे-पीछे..फिर भी नहीं पकड़ पाए

नूर नगर हाल्ट पर बदमाश आगे-आगे थे, पुलिस उनके पीछे-पीछे चल रही थी। बदमाशों पर तमंचा होने की वजह से कोई पुलिसकर्मी आगे बढ़कर पकड़ने की हिम्मत नहीं जुटा पाया। यदि पुलिस हिम्मत दिखाती तो बदमाशों को पकड़ा जा सकता था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.