Move to Jagran APP

Fit India: भारत माता की जय के साथ मेरठ ने लगाई फिट इंडिया की पहली दौड़ Meerut News

Fit India Movement प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर खेल विभाग ने फिट इंडिया की पहली दौड़ शुरू की। अब हर शनिवार अलग-अलग रास्ते पर लगाएंगे दौड़।

By Taruna TayalEdited By: Published: Sat, 21 Sep 2019 01:50 PM (IST)Updated: Sat, 21 Sep 2019 01:50 PM (IST)
Fit India: भारत माता की जय के साथ मेरठ ने लगाई फिट इंडिया की पहली दौड़ Meerut News
Fit India: भारत माता की जय के साथ मेरठ ने लगाई फिट इंडिया की पहली दौड़ Meerut News

मेरठ, जेएनएन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फिट इंडिया मूवमेंट के आह्वान पर शनिवार को मेरठ में पहली फिट इंडिया दौड़ आयोजित की गई। खेल विभाग की ओर से कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम से आयोजित इस दौड़ में डेढ़ सौ से अधिक खिलाड़ी, बच्चे व वरिष्ठ जनों ने हिस्सा लिया। दौड़ के दौरान फिट इंडिया के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए फिट इंडिया और भारत माता की जय के नारे भी लगाए गए। रास्ते पर जगह-जगह मिले लोगों ने भी खिलाड़ियों व अन्य लोगों का हौसला बढ़ाया और फिट इंडिया को सहयोग प्रदान किया। पूरी दौड़ के दौरान हर वर्ग के लोगों में पूरा उत्साह दिखा और शहर के लोगों ने भी उसी उत्साह से उनका हौसला बढ़ाते हुए आगे बढ़ाया। कुछ लोगों ने बीच रास्ते में दौड़ को ज्वाइन भी किया और दौड़ते हुए स्टेडियम तक पहुंचे।

loksabha election banner

भारत माता की जय से दौड़ हुई शुरू

खेल विभाग की ओर से शनिवार को फिट इंडिया की पहली दौड़ स्टेडियम से आयोजित की गई। यह दौड़ स्टेडियम से शुरू होकर एसएसपी कार्यालय अंबेडकर चौराहे से होते हुए एनएस डिग्री कॉलेज के सामने से इब्ज़ चौराहे पहुंची। वहां से बच्चा पार्क पहुंची। बच्चा पार्क से शिव चौक, आरजी कॉलेज और कचहरी होते हुए वापस स्टेडियम पर समाप्त हुई। इसमें स्टेडियम में सुबह ट्रेनिंग के लिए आने वाले सभी बालक बालिका खिलाड़ियों के साथ ही सुबह शहर को आने वाले वरिष्ठ जन, बच्चे, महिलाएं आदि ने हिस्सा लिया। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी आले हैदर की अगुवाई में सभी ने छह बजे दौड़ शुरू कर दी और करीब 1 घंटे में घूमते टहलते वापस स्टेडियम पहुंच गए।

शहर को फिटनेस के प्रति किया जागरूक

शहर के लोगों को फिटनेस के प्रति जागरूक करने के लिए आयोजित इस दौड़ के दौरान सभी ने एक दूसरे को प्रोत्साहित किया। इसके साथ ही जिस रास्ते से गुजरे उस रास्ते पर मिले लोगों तक भी फिटनेस इंडिया के संदेश को पहुंचाया और उनसे भी स्वस्थ रहने के लिए प्रेरित किया। बड़ों प्रोत्साहन पर बच्चों ने भी खूब उत्साह दिखाया और नारेबाजी करते हुए सभी लोगों को फिटनेस की दौड़ में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया।

हर शनिवार होगी है दौड़

फिटनेस इंडिया की यह दौड़ खेल विभाग की ओर से हर शनिवार को आयोजित की जाएगी। हर सप्ताह अलग रास्ते को चुना जाएगा। उस रास्ते पर दौड़ते हुए वहां रहने वाले लोगों को भी इससे जुड़ने और फिट रहने के लिए प्रेरित किया जाएगा। खेल विभाग की ओर से इस मुहिम में शामिल होने के लिए समाज के हर वर्ग, संस्था, खिलाड़ी, खेल संगठन, पदाधिकारी, अधिकारी व राजनेताओं को भी आमंत्रित किया जाएगा, जिससे शहर के हर तबके के लोग इस मुहिम से जुड़े और फिट रहने के संदेश को साथ घर ले जाएं। जरूरत पड़ने पर लोगों को फिटनेस के तौर तरीके भी बताए जाएंगे जिससे वह दौड़ के बाद रेगुलर व्यायाम भी कर सकें। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.