Move to Jagran APP

कत्ल से पहले कार पर लिखवाया, 'सुधर गए तो जाट कौन कहेगा'

फेसबुक पर आठ युवकों ने गुंडा पार्टी बनाई। ये सुभारती विवि क्षेत्र में वर्चस्व कायम करने के लिए मारपीट करते थे। विवि की कुलाधिपति के निजी सचिव संजय गौतम ने विवि परिसर में घूमने पर युवकों को टोका। इस बेइज्जती का बदला लेने के लिए इन्होंने संजय की हत्या कर दी। हत्या से पहले कार पर लिखवाया सुधर गए तो जाट कौन कहेगा।

By JagranEdited By: Published: Tue, 17 Sep 2019 10:00 AM (IST)Updated: Wed, 18 Sep 2019 06:23 AM (IST)
कत्ल से पहले कार पर लिखवाया, 'सुधर गए तो जाट कौन कहेगा'
कत्ल से पहले कार पर लिखवाया, 'सुधर गए तो जाट कौन कहेगा'

मेरठ, जेएनएन : फेसबुक पर आठ युवकों ने गुंडा पार्टी बनाई। ये सुभारती विवि क्षेत्र में वर्चस्व कायम करने के लिए मारपीट करते थे। विवि की कुलाधिपति के निजी सचिव संजय गौतम ने विवि परिसर में घूमने पर युवकों को टोका। इस बेइज्जती का बदला लेने के लिए इन्होंने संजय की हत्या कर दी। हत्या से पहले कार पर लिखवाया, 'सुधर गए तो जाट कौन कहेगा'। पुलिस ने हत्या के पांच आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया।

loksabha election banner

सोमवार को टीपीनगर थाने में सीओ ब्रह्मापुरी चक्रपाणि त्रिपाठी ने प्रेस कांफ्रेंस कर हत्याकांड का राजफाश किया। सीओ ने बताया कि तीन आरोपित अभी फरार चल रहे हैं। पकड़े गए आरोपितों ने बताया कि संजय गौतम ने पूठा के विनीत को विवि परिसर में घूमने पर टोक दिया था। विनीत ने गुंडा पार्टी को यह बात बताई। शनिवार को सुबह दस बजे सभी ने संजय पर हमला करने की प्लानिंग की। इसके बाद कार पर स्लोगन लिखवाया। शाम चार बजे सभी हमलावर सुभारती के सामने एकत्र हो गए। इन्होंने एक दूसरे को वाट्सएप कॉल कर बुलाया। संजय के ड्यूटी समाप्त कर निकलने के बाद उनका पीछा किया। सीमेंट गोदाम के पास संजय की हत्या कर दी। इसके बाद सभी घर नहीं गए, बल्कि अपने दोस्तों के घर जाकर सो गए।

ऐसे पकड़ में आए हत्यारोपित : एसओ दिनेश चंद्र ने बताया कि विवि के सामने लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में सभी आरोपित हाथ मिलाकर एकत्र होते दिखाई दे रहे हैं। फुटेज से ही उनकी पहचान कराई गई। सबसे पहले गोलू उर्फ विशाल दहिया को पकड़ा। उसने पूरे मामले की जानकारी दी।

यह था घटनाक्रम

ब्रह्मापुरी थाना क्षेत्र के पंजाया निवासी संजय गौतम पुत्र श्रीकृष्ण गौतम सुभारती विवि की कुलाधिपति स्तुति कक्कड़ के निजी सचिव थे। शनिवार शाम को संजय ड्यूटी खत्म कर बाइक से अपने घर जा रहे थे। बागपत रोड पर सीमेंट गोदाम के सामने तीन बाइक पर सवार आठ हमलावर आए और संजय को घेरकर तमंचे से सिर में वार कर घायल किया। संजय के सिर में ईटों से ताबड़तोड़ वार कर मौत के घाट उतार दिया।

ये हुए गिरफ्तार :

1. गोलू उर्फ विशाल दहिया पुत्र इंद्रपाल, बी-432 वेदव्यासपुरी टीपीनगर।

2. हर्ष उर्फ रोहित प्रधान पुत्र सुभाष बंसल निवासी शिव कुंज कालोनी भोला रोड।

3. रोहित उर्फ आदित्य उर्फ सिद्धू पुत्र किशनपाल निवासी नंदपुरा जानी

4. आकाश पुत्र धीरज निवासी एफए-43 फेज वन पल्लवपुरम।

5. अभिषेक पुत्र वीरेंद्र निवासी पल्हेड़ा मोदीपुरम

फरार मुख्य आरोपित

1. विनीत पुत्र नरेंद्र सिंह निवासी पूठा टीपीनगर।

2. सागर उर्फ राजपाल पुत्र प्रवेश निवासी टिमकिया जानी

3. लक्की पुत्र लोकेश निवासी पी- पॉकेट पल्लवपुरम।

हर्ष, रोहित और आकाश की बाइक हुई थी प्रयोग

हमले के समय हर्ष उर्फ रोहित प्रधान की स्पलेंडर और रोहित व आकाश की पल्सर प्रयोग की गई थी। ये बाइकें बरामद हो गई हैं। इसके अलावा विनीत के पास से पुलिस ने पिस्टल बरामद किया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.