मेरठ में प्रकाश पर्व यात्रा का भव्य स्वागत, देहरादून के लिए रवाना Meerut News
गुरु नानक देव जी के 550 वें प्रकाश पर्व के लिए कर्नाटक के विदर से मेरठ पहुंची प्रकाश पर्व यात्रा का मंगलवार को जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया।
By Ashu SinghEdited By: Published: Tue, 16 Jul 2019 02:18 PM (IST)Updated: Tue, 16 Jul 2019 02:18 PM (IST)
मेरठ, जेएनएन। गुरु नानक देव जी के 550 वें प्रकाश पर्व के लिए कर्नाटक के विदर से सोमवार रात मेरठ पहुंची प्रकाश पर्व यात्रा मंगलवार सुबह देहरादून के लिए रवाना हो गई। प्रकाश पर्व यात्रा गुरुद्वारा थापर नगर से चलकर भैंसाली अड्डे के सामने से होते हुए दिल्ली रोड पर चलती गई।
जगह-जगह हुआ स्वागत
इस दौरान विभिन्न सामाजिक, व्यापारिक और धार्मिक संगठनों ने यात्रा का स्वागत किया। रास्ते में कई स्थानों पर यात्रा में शामिल श्रद्धालु पर फूल बरसाए गए। प्रकाश पर्व यात्रा टीपी नगर से होते हुए बागपत रोड, मोदीपुरम होते हुए देहरादून के लिए रवाना हो गई। मोदीपुरम में शिव मंदिर कमेटी ने प्रकाश पर्व यात्रा का स्वागत किया। प्रकाश पर्व यात्रा में रणजीत नंदा, दविंदर भाटिया, प्रितपाल चावला, रणजीत जस्सल, सुरेंद्र सिंह सहित काफी संख्या में श्रद्धालु शामिल रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें