Move to Jagran APP

मुंबई की बारिश के कारण प्लेन में फंसी मेरठकी वसीमा

मेरठ और आसपास के क्षेत्र के लोगों को बेसब्री से बारिश का इंतजार है।

By JagranEdited By: Published: Wed, 03 Jul 2019 06:00 AM (IST)Updated: Wed, 03 Jul 2019 06:24 AM (IST)
मुंबई की बारिश के कारण प्लेन में फंसी मेरठकी वसीमा
मुंबई की बारिश के कारण प्लेन में फंसी मेरठकी वसीमा

मेरठ, जेएनएन। मेरठ और आसपास के क्षेत्र के लोगों को बेसब्री से बारिश का इंतजार है। वहीं मेरठ के कुछ लोग ऐसे भी हैं, जिनके लिए बारिश मुसीबत बन गई है। एमडीसीए के कोषाध्यक्ष राकेश गोयल की बेटी वसीमा गोयल के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ है। दक्षिण कोरिया के रास्ते मुंबई लौट रही वसीमा का हवाई जहाज मुंबई एयरपोर्ट पर लैंड नहीं कर सका। सोमवार रात दो बजे से प्लेन के सभी यात्री अहमदाबाद हवाई अड्डे पर फंसे हुए हैं। अन्य यात्रियों के साथ वसीमा भी न ही मुंबई पहुंच सकी और न ही उन्हें अहमदाबाद से स्वयं जाने की अनुमति ही प्रदान की गई है।

loksabha election banner

राकेश गोयल ने बताया कि उनकी बेटी वसीमा हवाई द्वीप घूमने गई थी। उनकी रिटर्न फ्लाइट दक्षिण कोरिया होते हुए मुंबई तक थी। वह मंगलवार सुबह मुंबई से दिल्ली की फ्लाइट पकड़ती और वहां से मेरठ पहुंचती। दक्षिण कोरिया से रात करीब एक बजे मुंबई पहुंची विमान को लैंड नहीं किया जा सका। विमान रात दो बजे अहमदाबाद में लैंड हुई। इससे वसीमा की दिल्ली की फ्लाइट भी छूट गई। वसीमा सहित सभी यात्रियों को सुबह 10 बजे तक विमान से बाहर निकलने की अनुमति नहीं मिली। सभी विमान में ही बैठे रहे। सुबह टॉयलेट गंदा होने पर यात्रियों ने शिकायत की तब उन्हें लांज में लाया गया। वहां करीब 11 बजे यात्रिायों को गर्म पानी और पोहा खाने को मिला और शाम के छह बजे होटल लेकर जाकर लंच कराया गया। मंगलवार देर रात तक यात्रियों को आगे कहीं भी ले जाने या पहुंचाने की कोई सूचना नहीं दी गई थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.