यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 10, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
मुस्लिम आरक्षण को लेकर युवा सेवा समिति की हुंकार
जागरण संवाददाता, मेरठ : युवा सेवा समिति ने मुस्लिमों को 18 फीसदी आरक्षण देने की मांग को लेकर कलक्ट

जागरण संवाददाता, मेरठ :
युवा सेवा समिति ने मुस्लिमों को 18 फीसदी आरक्षण देने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट में सोमवार को नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन, एडीएम को दिया। उधर, प्रदर्शन के कारण कमिश्नरी चौराहे व कलक्ट्रेट के मुख्य गेट पर जाम भी लगा रहा।
पूर्वाहन करीब, 11:30 बजे युवा सेवा समिति के सैकड़ों कार्यकर्ता सोमवार को चौधरी चरण सिंह पार्क में पहुंचे। वहां से पैदल जुलूस के रूप में कलक्ट्रेट आए। इनका कहना था कि सपा ने अपने घोषणा-पत्र में एलान किया था कि प्रदेश में सरकार बनने पर मुस्लिमों को 18 प्रतिशत आरक्षण दिया जाएगा। इस वायदे पर अभी तक अमल नहीं किया गया है। सच्चर कमेटी की सिफारिशें भी लागू कराने की बात कही थी। लेकिन उस पर भी अमल नहीं हुआ। कहा कि मछुआ समुदाय की 17 जातियों को एससी-एसटी में शामिल किया गया पर मछुआ समुदाय की एक मात्र मुस्लिम जाति माहिगीर को शामिल क्यों नहीं किया गया?
समिति ने अपनी मांगों को लेकर कलक्ट्रेट में जोरदार नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। सिविल लाइन इंस्पेक्टर एवं सिटी मजिस्ट्रेट सत्यप्रकाश राय से राष्ट्रीय अध्यक्ष की डीएम आफिस के बाहर बिना अनुमति के प्रदर्शन करने की बात को लेकर तीखी नोकझोंक भी हुई। इसके बाद मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन एडीएम को दिया। प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व राष्ट्रीय अध्यक्ष बदर अली ने किया। जीएम मुस्तफा, आमिर गाजी, कारी खालिद, आमिर खान, रविश, नईम सागर, शादाब खान, जुबैर अहमद, जमीर अहमद, माजिद चौहान, मो. शिराज, वसीम अंसारी, शहादत त्यागी, शाहिद महमूद व राहुल चौहान आदि शामिल रहे।
