विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मऊ में 35 किलोमीटर दौड़कर सांसद राजीय राय के आवास तक पहुंचा युवक ताक‍ि पहुंचा सके गांव की समस्‍या

By Digital Desk Edited By: Abhishek sharma
Published: Fri, 25 Sep 2026 05:00 PM (IST)

मऊ के जसड़ा गांव का एक युवक, हाशिम अहमद, गांव की समस्याओं को लेकर 35 किलोमीटर दौड़कर सांसद राजीव राय ...और पढ़ें

मऊ में युवक ने 35 किमी दौड़कर सांसद को बताई गांव की बदहाली।

मऊ में युवक ने 35 किमी दौड़कर सांसद को बताई गांव की बदहाली।

HighLights

  1. हाशिम अहमद ने 35 किमी दौड़कर सांसद राजीव राय से मुलाकात की।

  2. जसड़ा गांव की खराब सड़कें, बिजली और जलभराव की समस्या बताई।

  3. सांसद ने संबंधित विभागों को कार्रवाई के लिए आश्वासन दिया।

जागरण संवाददाता, मुहम्मदाबाद गोहना (मऊ)। रानीपुर विकास खंड के जसड़ा गांव के विकास एवं समस्याओं से परेशान फौज में भर्ती की तैयारी कर रहा युवक अनोखे अंदाज में अपनी आवाज जिम्मेदारों तक पहुंचाई। गांव निवासी हाशिम अहमद शुक्रवार की सुबह अपने गांव से दौड़ते हुए लगभग 35 किलोमीटर की दूरी तय कर जिला मुख्यालय स्थित सांसद राजीव राय के आवास पर पहुंचा और गांव की समस्याओं का पत्रक दिया। इसके समाधान कराने की मांग की।

हाशिम ने अपने मांग पत्र में संसद को बताया कि वह सेना में भर्ती की तैयारी के लिए प्रतिदिन दौड़ लगाता है। गांव की मुख्य सड़क से लेकर विभिन्न संपर्क मार्ग लंबे समय से गड्ढों में तब्दील है। इसके अलावा विद्युत तार जर्जर हैं। ट्रांसफार्मर की क्षमता कम होने से सही से बिजली नहीं मिल पाती है। कई स्थानों पर नालियां क्षतिग्रस्त हैं। इसकी वजह से जलजमाव की स्थिति बनी रहती है।

कहा कि समस्याओं को लेकर कई बार इंटरनेट मीडिया व शासन-प्रशासन के पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई, लेकिन कई वर्ष बीत जाने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ। लगभग 35 किलोमीटर दौड़ लगाकर पहुंचे युवक की बात सांसद ने गंभीरता से सुनी। सांसद राजीव राय ने आश्वासन दिया कि गांव की सड़कों की समस्या के समाधान के लिए लोक निर्माण विभाग को पत्र भेजा जाएगा।

इसके साथ ही विद्युत तार, ट्रांसफार्मर ,नालियों सहित अन्य समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के लिए अवगत कराया जाएगा। हाशिम के इस प्रयास की ग्रामीणों में चर्चा रही। हाशिम का कहना है कि वह अपने गांव को बेहतर सड़क व मूलभूत सुविधाएं दिलाने के लिए लगातार प्रयास करता रहेगा।