विभिन्न मार्ग दुर्घटनाओं में युवक की मौत, तीन घायल
स्थानीय थाना क्षेत्र में गुरुवार की रात से लेकर शुक्रवार की दोपहर तक तीन अलग-अलग स्थानों पर हुई मार्ग दुर्घटनाओं में एक युवक की मौत हो गई है। वहीं तीन घायल हो गए। इसमें दो युवको की हालत ¨चताजनक बनी हुई है। सभी घायलों को इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतहपुर मंडाव ले जाया गया। जहां हालत गंभीर देखकर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है।
जागरण संवाददाता, मधुबन (मऊ) : स्थानीय थाना क्षेत्र में गुरुवार की रात से लेकर शुक्रवार की दोपहर तक तीन अलग-अलग स्थानों पर हुई मार्ग दुर्घटनाओं में एक युवक की मौत हो गई है। वहीं तीन घायल हो गए। इसमें दो युवकों की हालत ¨चताजनक बनी हुई है। सभी घायलों को इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतहपुर मंडाव ले जाया गया। जहां हालत गंभीर देखकर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है।
क्षेत्र के बस्ती वर्सी निधियांव मोड़ पर गुरुवार की रात में लगभग 11 बजे अपने मित्र से मिलकर अपने घर देवरिया जनपद के नगर कोतवाली क्षेत्र के उमानगर जा रहे 23 वर्षीय राजीव कुमार चतुर्वेदी पुत्र स्व. कृष्ण कन्हैया चतुर्वेदी के सामने अचानक जानवर आ जाने से अनियंत्रित बाइक लेकर पलट गया। इससे गंभीर रूप से घायल हो गए। इसकी सूचना लगते ही मौके पर पहुंचे डायल 100 पुलिस युवक को इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतहपुर मंडाव लेकर गई। जहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी पाकर पहुंचे परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं क्षेत्र के सिधा अहिलासपुर स्थित शहीद इंटर कालेज के पास शुक्रवार की दोपहर में कालेज में एडमिशन कराकर घर लौट रहे बाइक सवार स्थानीय बाजार निवासी 20 वर्षीय सचिन मद्देशिया पुत्र नंदू गुप्त व 16 वर्षीय भोलू पुत्र संजय मद्देशिया सामने से आ रही बाइक से टकरा गए। इससे उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई। तभी विपरित दिशा से आ रही सवारी जीप ने बाइक में टक्कर मार दिया। इससे दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में लोग इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतहपुर मंडाव लेकर गए। जहां हालत गंभीर देखकर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है। जहां दोनों की हालत ¨चताजनक बनी हुई है। वहीं क्षेत्र के दुबारी मार्ग पर खरगीपुर के पास बाइक की आमने-सामने भिड़ंत में गोबरही निवासी 40 वर्षीय सत्यनारायण पुत्र ओमकार गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज हेतु स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां हालत गंभीर देखकर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।