Move to Jagran APP

सड़क हादसे में युवक की मौत

जासं चचाईपार (मऊ) मधुबन थाना क्षेत्र अंतर्गत मटुरीमरीयम ग्राम निवासी बिरजू यादव (उम्र 25 वर्ष) शनिवार की सुबह दस बजे मझवारा से अपने वाहन पल्सर से अपने गांव जा रहा था। गाड़ी की स्पीड अधिक होने के कारण तिन्हरी चट्टी पर गाड़ी अनियंत्रित होकर दीवार से टकरा गई। इससे बिरजू यादव गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों व एसएचओ मधुबन द्वारा सीएससी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहपुर ले जाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टर ने मरीज की हालत गंभीर देखते हुए मऊ के लिए रेफर कर दिया। यहां उपचार के बाद उसकी मौत हो गई। बिरजू यादव का विवाह दिसंबर महीने में ही हुआ था। उनकी पत्नी तथा उनके परिवार जनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

By JagranEdited By: Published: Sat, 18 Apr 2020 06:13 PM (IST)Updated: Sat, 18 Apr 2020 06:13 PM (IST)
सड़क हादसे में युवक की मौत
सड़क हादसे में युवक की मौत

जासं, चचाईपार (मऊ) : मधुबन थाना क्षेत्र अंतर्गत मटुरीमरीयम ग्राम निवासी बिरजू यादव (उम्र 25 वर्ष) शनिवार की सुबह दस बजे मझवारा से बाइक से अपने गांव जा रहा था। गाड़ी की स्पीड अधिक होने के कारण तिन्हरी चट्टी पर गाड़ी अनियंत्रित होकर दीवार से टकरा गई। इससे बिरजू यादव गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों व एसएचओ मधुबन द्वारा सीएससी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहपुर ले जाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टर ने मरीज की हालत गंभीर देखते हुए मऊ के लिए रेफर कर दिया। यहां उपचार के बाद उसकी मौत हो गई। बिरजू यादव का विवाह दिसंबर महीने में ही हुआ था।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.