विषाक्त पदार्थ निगलने से युवक अचेत, भर्ती
जासं मऊ किसी विषाक्त पदार्थ के सेवन से अचेतावस्था में 35 वर्षीय गोर्वधन पुत्र स्व. लौटन निवासी कसारी रानीपुर खुरहट को मंगलवार को सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। युवक ने किन परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खाया इसका पता नहीं चल सका। घर पर किसी बात को लेकर हुए विवाद के
By JagranEdited By: Published: Tue, 22 Oct 2019 06:50 PM (IST)Updated: Tue, 22 Oct 2019 06:50 PM (IST)
जासं, मऊ : किसी विषाक्त पदार्थ के सेवन से अचेतावस्था में 35 वर्षीय गोर्वधन पुत्र स्व. लौटन निवासी कसारी, रानीपुर खुरहट को मंगलवार को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। घर पर किसी बात को लेकर हुए विवाद के बाद युवक ने अपने कमरे में कोई जहरीला पदार्थ निगल लिया था। कुछ देर बाद उसकी पत्नी अंजू ने उसकी हालत को देखकर शोर मचाना शुरू कर दिया। आनन-फानन परिजनों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। वहां उसका इलाज चल रहा है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें