विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

‘यक्ष एप’ से मिनटों में खुल जाएगी अपराधियों की कुंडली, मऊ में 10 हजार अपराधियों पर पुलिस रखेगी नजर

Published: Fri, 10 Apr 2026 03:21 PM (IST)

मऊ पुलिस अब 'यक्ष एप' के जरिए शातिर अपराधियों पर नजर रखेगी। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित यह एप एक मिनट में अपराधी की पूरी जानकारी उपलब्ध कराएगा।

‘यक्ष एप’ से मिनटभर में खुल जाएगी अपराधियों की कुंडली।

‘यक्ष एप’ से मिनटभर में खुल जाएगी अपराधियों की कुंडली।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, मऊ। शातिर अपराधियों पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित यक्ष एप से नजर रखी जाएगी। इससे प्रदेश के किसी भी अपराधी की जानकारी पुलिस को एक मिनट में मिल जाएगी और अपराधियों को पकड़ने में सहूलियत होगी। अपराधियों का संपूर्ण डाटा यक्ष एप में अपलोड किया गया है। इसका सत्यापन बीट पुलिसकर्मियों के माध्यम से कराया गया है।

जिले के कुल 12 थानों के 10,400 अपराधियों का डाटा यक्ष एप पर अपलोड किया गया है। इसमें अपराधियों का नाम, फोटो, रिश्तेदार की जानकारी, गांव, थाना व बीट की जानकारी के साथ ही अपराधियों के आवाज के नमूने व फिंगर प्रिंट तक अपलोड किया गया है। इससे गैर जनपदों के अपराधियों को पकड़ने में सहूलियत हाेगी।

एप में संदिग्ध अपराधी की फोटो अपलोड करते ही पूरी क्राइम कुंडली खुल जाएगी। इससे गैर जनपदों के अपराधियों की पहचान तुरंत हो सकेगी और पुलिस को आपराधिक घटनाओं का राजफाश कम समय में कर सकेगी। साथ समय की अनावश्यक होने वाली बर्बादी पर रोक लगेगी।

यक्ष एप पर हत्या, लूट, चोरी, आर्थिक अपराधी, गैंग, तस्करी सहित अन्य अपराधियों का डाटा अपलोड किया गया है। इस एप से बीट पुलिसिंग भी काफी ज्यादा मजबूत होगी।

साथ ही जमीनी स्तर पर कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को अपराधियों की पल-पल की जानकारी आसानी से मिल सकेगी। वहीं, आरोपित की मौत होने या दोषमुक्त होने की दशा में यक्ष एप से उसका डाटा बेस डिलीट करने की भी व्यवस्था की गई है।

यक्ष एप पर गंभीर अपराधों में शामिल अपराधियों को डाटा फीड किया गया है। इससे अपराधियों पर नजर रखने में पुलिसकर्मियों को सहूलियत मिलेगी। साथ ही बीट पुलिसिंग भी मजबूत होगी। -कमलेश बहादुर, पुलिस अधीक्षक।