Move to Jagran APP

कार्यकर्ताओं का सम्मान सर्वोपरि

भाजपा द्वारा बुथ समिति अभिनंदन कार्यक्रम के तहत तहसील के लालनपुर में गुरुवार को भाजपा के प्रदेश मंत्री कामेश्वर ¨सह ने कार्यकर्ताओं को भाजपा का दुपट्टा देकर सम्मानित किया और कहा कि कार्यकर्ता किसी भी पार्टी का रीढ़ होता है। इनका सम्मान सर्वोपरि है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 16 Nov 2018 05:03 PM (IST)Updated: Fri, 16 Nov 2018 09:32 PM (IST)
कार्यकर्ताओं का सम्मान सर्वोपरि
कार्यकर्ताओं का सम्मान सर्वोपरि

जासं, मधुबन (मऊ) : भाजपा द्वारा बूथ समिति अभिनंदन कार्यक्रम के तहत तहसील के लालनपुर में गुरुवार को भाजपा के प्रदेश मंत्री कामेश्वर ¨सह ने कार्यकर्ताओं को भाजपा का दुपट्टा देकर सम्मानित किया और कहा कि कार्यकर्ता किसी भी पार्टी का रीढ़ होता है। इनका सम्मान सर्वोपरि है।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि आज के दौर में प्रत्येक मुद्दे पर विपक्षी फेल होते जा रहे हैं। इसके चलते विपक्षियों द्वारा जनता को अनर्गल मुद्दों पर भ्रमित करने का प्रयास किया जा रहा है। ऐसे में पार्टी के कार्यकर्ता पुरी तरह समर्पित होकर जनता को केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी कार्यो से अवगत कराते हुए इसका सीधा लाभ दिलाने का काम करें। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में आज हमारे देश की विश्व के पटल पर पहचान लगातार बढ़ती जा रही है। विश्व के अन्य देश हमारे देश की नीतियों ं से सीख ले रहे हैं। कार्यक्रम में लालनपुर सेक्टर के बूथ नंबर 309 व 310 के 42 कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को भरत भैया, जिला उपाध्यक्ष संतोष ¨सह, प्रशांत गुप्त, आलोक मल्ल ने संबोधित किया। अध्यक्षता राधेश्याम ¨सह ने किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.