Move to Jagran APP

महिलाएं हर महीने कराएं हीमोग्लोबिन की जांच

संस्कार विकसीत करने के साथ ही एनीमिया मुक्त भारत के संकल्प के साथ भारत विकास परिषद अपने हर महीने होने वाले गोदभराई कार्यक्रम को संचालित कर रहा है। शरीर में खून की कमी घातक है। इसलिए हर महीने अपने हीमोग्लोबिन का चेकअप कराते रहना आवश्यक है ताकि जानकारी मिलती रहे। शरीर में 10 ग्राम से कम हीमोग्लोबिन खतरनाक है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 10 Jan 2020 08:47 PM (IST)Updated: Sat, 11 Jan 2020 06:07 AM (IST)
महिलाएं हर महीने कराएं हीमोग्लोबिन की जांच
महिलाएं हर महीने कराएं हीमोग्लोबिन की जांच

जागरण संवाददाता, मऊ : भारत विकास परिषद द्वारा नगर के बलिया मोड़ स्थित श्याम संजीवनी अस्पताल में गर्भवती महिलाओं की निश्शुल्क जांच व गोद भराई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान 117 गर्भवती महिलाओं व बच्चियों की एनीमिया, 53 लोगों के हड्डियों तथा 32 महिलाओं के थायराइड जांच की गई। इनके अलावा 12 की गर्भवती महिलाओं की गोदभराई की विधिवत रस्म की गई। एनीमियां की जांच कराने के लिए लिटिल फ्लावर स्कूल की शिक्षिकाओं व बच्चियों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया।

prime article banner

इस दौरान डा. अलका राय ने कहा कि एनीमियां शरीर में खून की कमी घातक है। इसलिए हर महीने अपने हीमोग्लोबिन का चेकअप कराते रहना आवश्यक है ताकि जानकारी मिलती रहे। शरीर में 10 ग्राम से कम हीमोग्लोबिन खतरनाक है। आजकल महिलाओं में खून के कमी शिकायत ज्यादा मिल रही है। परिवार के लोगों को इसको गंभीरता से लेना चाहिए और उसकी नियमित जांच कराते रहना चाहिए। इस अवसर पर गोपीनाथ तिवारी, अनीता मिश्रा, नग्मा, रेनू, सुमन पांडेय, प्रियंका राय, संगीता यादव, आरती सिंह उपस्थित थीं। संचालन डा. एसएन राय ने किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.