संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत
कोपागंज थाना क्षेत्र के कुर्थीजाफरपुर स्थित बसारथपुर गांव में शनिवार की अलसुबह लगभग पांच बजे एक 30 वर्षीय महिला नुसरथ जहां पत्नी एकलाख अहमद की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। ससुराली पक्ष ने लूम में दुपट्टा फंसने के चलते घटना बताकर आनन-फानन शव को दफनाने की तैयारी में जुट गया। वहीं मृतक के पिता सहित मायका पक्ष भी आ धमका। पिता ने ससुरालीजनों पर उसकी लड़की का हत्या करने का आरोप लगाया। उधर सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को दफनाए जाने से पूर्व अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। उधर मृतक के पिता ने लड़की को मारपीट कर हत्या किए जाने की लिखित तहरीर थाने में दी है।
जागरण संवाददाता, पुराघाट (मऊ) : कोपागंज थाना क्षेत्र के कुर्थीजाफरपुर स्थित बसारथपुर गांव में शनिवार की अलसुबह लगभग पांच बजे एक 30 वर्षीय महिला नुसरथ जहां पत्नी एकलाख अहमद की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। ससुराली पक्ष ने लूम में दुपट्टा फंसने के चलते घटना बताकर आनन-फानन शव को दफनाने की तैयारी में जुट गया। वहीं मृतक के पिता सहित मायका पक्ष भी आ धमका। पिता ने ससुरालीजनों पर उसकी लड़की का हत्या करने का आरोप लगाया। उधर सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को दफनाए जाने से पूर्व अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। उधर मृतक के पिता ने लड़की को मारपीट कर हत्या किए जाने की लिखित तहरीर थाने में दी है।
क्षेत्र के बसारथपुर में शनिवार की सुबह नुसरथ जहां की मौत हो गई। इसकी जानकारी मृतका के पति एकलाख अहमद आसपास के लोगों को दी। लड़की के पिता मुहम्मद नुमान ने ससुर, पति सहित पूरे ससुरालीजनों के विरुद्ध पुलिस को नामजद लिखित तहरीर देकर कार्रवाई का मांग किया। पुलिस तहरीर के आधार पर मौत की वजह तलाशने में जुटी है।