तहसील पर प्रदर्शन से लौट रही महिला घायल
जासं, मधुबन (मऊ) : स्थानीय तहसील मुख्यालय पर सोमवार को दुबारी ग्राम पंचायत की प्रधान रंजना ¨सह
By JagranEdited By: Published: Mon, 21 May 2018 10:25 PM (IST)Updated: Mon, 21 May 2018 10:25 PM (IST)
जासं, मधुबन (मऊ) : स्थानीय तहसील मुख्यालय पर सोमवार को दुबारी ग्राम पंचायत की प्रधान रंजना ¨सह के नेतृत्व में प्रदर्शन करने आई महिला अनियंत्रित बाइक की चपेट मे आकर घायल हो गई।
क्षेत्र के दुबारी ग्राम पंचायत से अपनी मांगों को लेकर दर्जनों की संख्या में सोमवार को तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन करने आई महिलाओं में से 55 वर्षीय फूला देवी पत्नी शिवराम जैसे ही सड़क पार कर रही थीं कि उसी दौरान अनियंत्रित बाइक की चपेट में आ गईं। इससे वे गंभीर रूप से घायल हो गईं। आनन-फानन में लोगों ने उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें