मऊ में लाठी से पीटकर महिला की हत्या, चार अन्य लोग भी गंभीर रूप से घायल
मऊ के घोसी में पड़ोसी ने 60 वर्षीय गुलाबी देवी की लाठी से पीटकर हत्या कर दी। इस हमले में ...और पढ़ें

मऊ के घोसी में लाठी से पीटकर महिला की हत्या, पड़ोसी ने चार अन्य को भी किया घायल।
HighLights
घोसी में पड़ोसी ने लाठी से महिला की हत्या की।
हमले में चार अन्य लोग भी गंभीर रूप से घायल।
पुलिस ने आरोपी राम अवतार को गिरफ्तार किया।
जागरण संवाददाता, मऊ। घोसी कोतवाली क्षेत्र के कस्बा खास पश्चिमी मोहल्ले में रविवार की सुबह सनसनीखेज वारदात हुई। पड़ोसी राम अवतार ने 60 वर्षीय गुलाबी देवी पत्नी तेजू पर लाठी से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। महिला को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया, जहां उनकी मृत्यु हो गई।
हमलावर ने चार अन्य लोगों पर भी हमला कर उन्हें घायल कर दिया। घटना के बाद मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची डायल 112 और कोतवाली पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद आरोपित को पकड़ लिया। हमले में घायल राम अवतार का भी उपचार चल रहा है। वार
