पत्रकार के हत्यारों की गिरफ्तारी को उठाई मांग
सपा नेता और पूर्व जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र यादव साधु ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से ़गा•िायाबाद में हुई पत्रकार विक्रम जोशी की छेड़खानी के विरोध में पुलिस से शिकायत को लेकर हत्या पर आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा की उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त है। प्रदेश में बेरोजगारों पर लाठी-चार्ज किया जा रहा है। लूट हत्या बलात्कार जैसी घटनाओं से प्रदेश में जगंलराज पूरी तरह से कायम है। आम आदमी तो दूर पत्रकारों की भी सुरक्षा शासन-प्रशासन नहीं कर पा रहा है
जागरण संवाददाता, पुराघाट (मऊ) : सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष शैलेंद्र यादव ने गाजियाबाद में छेड़खानी के विरोध में पत्रकार विक्रम जोशी की पुलिस से शिकायत को लेकर हत्या पर आक्रोश व्यक्त किया है। कहा आम आदमी तो दूर पत्रकारों की भी सुरक्षा शासन-प्रशासन नहीं कर पा रहा है। दिन दहाड़े उनकी हत्या हो रही है। गाजियाबाद में हुई पत्रकार की हत्या प्रदेश सरकार में गुंडाराज का उदाहरण है। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर जब पत्रकार विक्रम थाने में एफआइआर दर्ज कराने गए तो पुलिस ने मुकदमा क्यों नहीं दर्ज की। उन्होंने जल्द गिरफ्तारी और 25 लाख रुपये मुआवजे के साथ उनके बच्चों को आजीवन शिक्षा की व्यवस्था किए जाने की मांग उठाई है।