Move to Jagran APP

वालीबाल के राष्ट्रीय रेफरी चुने गए विनोद सिंह

जिले के खिलाडी ही नहीं वरन खेल विशेषज्ञ भी अब राष्ट्रीय स्तर पर अपना परचम फहरा रहे हैं। केंद्र सरकार द्वारा खेलों को बढ़ावा देने के लिए प्रारंभ की गई ÞÞ खेलो इंडिया ÞÞ के तहत वालीबाल के राष्ट्रीय रेफरी चुने गए कोपागंज क्षेत्र के लैरो निवासी विनोद सिंह जिले के ऐसे ही लाल हैं। पेशे से आयुर्वेद विधा से फार्मासिस्ट श्री सिंह जिला

By JagranEdited By: Published: Wed, 08 Jan 2020 05:21 PM (IST)Updated: Wed, 08 Jan 2020 05:21 PM (IST)
वालीबाल के राष्ट्रीय रेफरी चुने गए विनोद सिंह
वालीबाल के राष्ट्रीय रेफरी चुने गए विनोद सिंह

जासं, घोसी (मऊ) : जिले के खिलाड़ी ही नहीं वरन खेल विशेषज्ञ भी अब राष्ट्रीय स्तर पर अपना परचम फहरा रहे हैं। केंद्र सरकार द्वारा खेलों को बढ़ावा देने के लिए प्रारंभ की गई खेलो इंडिया के तहत वालीबाल के राष्ट्रीय रेफरी चुने गए कोपागंज क्षेत्र के लैरो निवासी विनोद सिंह जिले के ऐसे ही लाल हैं। पेशे से आयुर्वेद विधा से फार्मासिस्ट श्री सिंह जिला वालीबाल संघ से जुड़े हैं।

loksabha election banner

वालीबाल फेडरेशन आफ इंडिया के प्रधान सचिव रामअवतार सिंह जाखड़ के निर्देशानुसार श्री सिंह खेलो इंडिया यूथ गेम्स के तहत गुवाहाटी में 09 जनवरी से 15 जनवरी तक आयोजित चैंपियनशिप में रेफरी का दायित्व निभाएंगे। जिला वालीबाल संघ के संयुक्त सचिव प्रमोद राय प्रेमी एवं लालबहादुर त्रिपाठी ने श्री सिंह को उत्तर प्रदेश से चयनित होने वाला इकलौता रेफरी बताया है। भाजपा नेता राघवेंद्र राय शर्मा सहित वालीबाल से जुड़े रामजीत, नौशाद आहमद, नसीम अहमद, राजेंद्र राय एवं कृष्ण कुमार राय ने श्री सिंह के चयन को जिले का सम्मान बताया है। श्री सिंह ने स्वयं के गुवाहाटी रवाना होने की जानकारी दी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.