विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यूपी में रक्षाबंधन पर छह दिन चलेगी रोडवेज की प्रोत्साहन योजना, बस ड्राइवर और कंडक्टर को मिलेगा अतिरिक्त पैसा

Published: Fri, 14 Aug 2026 11:45 PM (IST)

रक्षाबंधन पर्व पर यात्रियों की सुविधा के लिए यूपी रोडवेज छह दिवसीय विशेष प्रोत्साहन योजना लागू की है। इस दौरान ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

HighLights

  1. 26 से 31 अगस्त तक छह दिवसीय विशेष प्रोत्साहन योजना।

  2. चालक, परिचालक और तकनीकी कर्मचारियों को प्रोत्साहन राशि।

  3. त्योहार पर सुगम यात्रा हेतु शत-प्रतिशत बसों का संचालन।

जागरण संवाददाता, मऊ। रक्षाबंधन पर्व पर यात्रियों की बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए परिवहन निगम ने 26 से 31 अगस्त तक छह दिवसीय विशेष प्रोत्साहन योजना लागू की है। त्योहार के दौरान यात्रियों को सुगम एवं समय से परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने के लिए डिपो की शत-प्रतिशत बसों का संचालन सुनिश्चित किया जाएगा। इसके लिए चालकों एवं परिचालकों की छुट्टियां रद कर अतिरिक्त ड्यूटी लगाई जाएगी।

योजना के तहत छह दिनों में लगातार ड्यूटी करते हुए 1800 किलोमीटर बस संचालन पूरा करने वाले नियमित एवं संविदा चालक-परिचालकों को 1200 रुपये की अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।

वहीं 1800 किलोमीटर से अधिक बस संचालन करने वाले संविदा चालक-परिचालकों को प्रत्येक अतिरिक्त किलोमीटर पर 55 पैसे की दर से प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी। मऊ डिपो में कुल 76 बसें हैं, जिनमें नौ अनुबंधित बसें शामिल हैं। इन बसों का संचालन गाजीपुर एवं वाराणसी को छोड़कर अन्य जिलों के विभिन्न मार्गों पर किया जाता है।

रक्षाबंधन के दौरान जिन मार्गों पर नियमित परमिट उपलब्ध नहीं हैं, वहां भी यात्रियों की आवश्यकता को देखते हुए बसों का संचालन कराया जाएगा। डिपो एवं क्षेत्रीय कार्यशालाओं में लगातार छह दिन उपस्थित रहकर कार्य करने वाले तकनीकी कर्मचारियों को भी 500 रुपये का एकमुश्त इंसेंटिव दिया जाएगा।

जिस मार्ग पर यात्रियों की संख्या अधिक होगी, वहां जरूरत के अनुसार अतिरिक्त बसें लगाई जाएंगी। रक्षाबंधन के पर्व पर यात्रियों की भीड़ को नियंत्रित करते हुए परिवहन व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने का प्रयास किया जाएगा। निगम ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप बस संचालन कराने को निर्देश दिए हैं। -गौतम कुमार, एआरएम मऊ डिपो।

यह भी पढ़ें- मऊ में 4.46 लाख लाभार्थी डाटा में संशोधन कर बनवा सकेंगे आयुष्मान कार्ड, 5 लाख रुपये तक मिलेगा फ्री इलाज