विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

5 से 24 फरवरी तक होंगी यूपी बोर्ड की परीक्षाएं, मऊ के 71656 परीक्षार्थी होंगे शामिल

Published: Tue, 13 Oct 2026 03:31 PM (IST)

माध्यमिक शिक्षा परिषद ने कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2027 की डेट शीट जारी कर दी है, जो 5 से 24 फरवरी तक होंगी।

प्रतीकात्मक तस्वीर

प्रतीकात्मक तस्वीर

HighLights

  1. यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं परीक्षा 5 से 24 फरवरी 2027 तक।

  2. मऊ में 76,687 परीक्षार्थी शामिल, दो पालियों में एग्जाम।

  3. परीक्षा केंद्र निर्धारण अभी बाकी, पिछले साल 127 केंद्र थे।

जागरण संवाददाता, मऊ। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से कक्षा 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षा 2027 की डेट शीट वेबसाइट पर जारी किया गया है। जारी शेड्यूल के मुताबिक 10वीं व 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं पांच फरवरी से शुरू होकर 24 फरवरी 2027 तक होंगी।

वर्ष 2026-27 में 10वीं व 12वीं कक्षा में 76,687 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। बोर्ड परीक्षाएं दो पालियों में होंगी। सुबह की पाली सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे एवं शाम की पाली दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक होगी। जारी कार्यक्रम के अनुसार शुरुआती 15 मिनट प्रश्नपत्र पढ़ने के लिए निर्धारित हैं।

सुबह की पाली में उत्तर लिखने का समय सुबह 8:45 बजे से 11:45 बजे तक, जबकि शाम की पाली में दोपहर 2:15 बजे से शाम 5:15 बजे तक बताया गया है। गत वर्ष 2025-25 में जनपद में चार राजकीय, 63 अशासकीय व 60 वित्तविहीन विद्यालयों सहित कुल 127 परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में परीक्षा हुई थी।

हाईस्कूल में पंजीकृत 37,432 के सापेक्ष 34491 बच्चे परीक्षा में शामिल हुए थे जिनमें 32,544 बच्चे सफल हुए थे। वहीं इंटरमीडिएट में पंजीकृत 38,978 के सापेक्ष 38,612 बच्चे परीक्षा में शामिल हुए थे, जिनमें 31,419 परीक्षार्थी सफल हुए थे। हाईस्कूल में जनपद 11वें स्थान एवं इंटरमीडिएट में 43वां स्थान प्राप्त किया था। हालांकि इस बार अभी परीक्षा केंद्रों का निर्धारण बोर्ड से नहीं किया गया है।

माध्यमिक शिक्षा परिषद परीक्षा 2026 : एक नजर

हाईस्कूल

  • पंजीकृत : 37432
  • शामिल : 34911
  • सफल : 32544
  • प्रतिशत : 93.22
  • प्रदेश में स्थान : 11


इंटरमीडिएट

  • पंजीकृत : 38978
  • शामिल : 38612
  • सफल : 31419
  • प्रतिशत : 81.37
  • प्रदेश में स्थान : 43

माध्यमिक शिक्षा परिषद से हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा की समयसारिणी जारी हो गई है। हालांकि अभी तक केंद्र का निर्धारण नहीं हुआ है। पिछली बार 127 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे।

                                                                      गौतम प्रसाद, जिला विद्यालय निरीक्षक