शिवमंदिर में भारत माता की प्रतिमा का हुआ अनावरण
प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन के अवसर पर बुधवार को ग्रामसभा लैरोदोनवार स्थित प्राचीन शिव मंदिर पर हिदू युवा वाहिनी के प्रदेश प्रभारी व डुमरियागंज विधायक राघवेंद्र सिंह ने ब्लाक इकाई द्वारा निर्मित भारत माता मंदिर की प्रतिमा का अनावरण किया। इस दौरान भारत माता के प्रतिमा के अनावरण होते ही पूरा क्षेत्र वंदे मातरम के जयकारों से गूंज उठा।
जागरण संवाददाता, पुराघाट (मऊ) : प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन के अवसर पर बुधवार को ग्रामसभा लैरोदोनवार स्थित प्राचीन शिव मंदिर पर हिदू युवा वाहिनी के प्रदेश प्रभारी व डुमरियागंज विधायक राघवेंद्र सिंह ने ब्लाक इकाई द्वारा निर्मित भारत माता मंदिर की प्रतिमा का अनावरण किया। इस दौरान भारत माता के प्रतिमा के अनावरण होते ही पूरा क्षेत्र वंदे मातरम के जयकारों से गूंज उठा।
विधायक राघवेंद्र सिंह ने कहा कि आज हम सभी योगी जी के जन्मदिवस को स्वाभिमान दिवस के रूप में मना रहे हैं। इस पुनीत अवसर पर देवालय में भारत माता की प्रतिमा का अनावरण पुरे प्रदेश में राष्ट्रीयता का संदेश प्रदान करेगी। जिनके नाम मात्र के उच्चारण से हमारा पूरा रोम-रोम जोश से भर जाता है, जब हम सभी उनकी प्रतिमा के सामने भारत माता की जय बोलेंगे तो वाकई एक नई ऊर्जा प्रदान करेगा। पूर्व सरकार में हम लोगों को पडरौना के चौक में भारत माता की मूर्ति को लगाने जाने से रोका गया कितु योगी जी के सरकार की मंशा के अनुरूप हम हर ब्लाक में भारत माता की मूर्ति लगवाने का कार्य करेंगे। इस दौरान हिदू युवा वाहिनी के संयोजक अजय सिंह ने मुख्य अतिथि को तलवार व अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर रसड़ा नाथ बाबा मंदिर के महंथ कोशैलेंद्र गिरी, वीरेंद्र सिंह, संजय विश्वकर्मा, अवधेश चौरसिया, श्रवण विश्वकर्मा, अजीत राय, उत्सव राय, प्रमोद चौधरी, भूपेंद्र सिंह आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।